'बीफ प्रमोटर को एंट्री कैसे दी गई', जगन्नाथ मंदिर वीडियो पर Kamiya Jani पर भड़की BJP, गिरफ्तारी की मांग
Influencer Kamiya Jani: सोशल मीडिया और ट्रैवल एंड फूड चैनल कर्ली-टेल्स (Curly Tales) की फाउंडर कामिया जानी (Kamiya Jani) के जगन्नाथ पुरी मंदिर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिसे लेकर ओडिशा बीजेपी ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
पूरा मामला जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा हुआ है। दरअसल, कामिया जानी का नौकरशाह से बीजेडी नेता बने सीएम नवीन पटनायक के करीबी वीके पांडियन से जगन्नाथ मंदिर परिसर में बात करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नया विवाद शुरू हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई ने इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कामिया जानी "बीफ की खपत को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं" और उन्हें पुरी में प्रतिष्ठित मंदिर तक पहुंच की अनुमति दी गई थी।
मंदिर में BJD नेता के साथ कामिया जानी
सामने आए ताजा वीडियो में कामिया जानी बीजद नेता पांडियन के साथ पुरी श्रीमंदिर हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजक्ट और महाप्रसाद का प्रचार करते हुए दिखाया गया है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ओडिशा भाजपा ने कहा कि इस कृत्य ने लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और मंदिर परिसर से वीडियो के प्रसारण को "अस्वीकार्य" माना है।
गिरफ्तारी की मांग
इसी के साथ भाजपा ने तत्काल कार्रवाई के बारे में कहते हुए पांडियन और जानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की भी मांग की है।
बीफ प्रमोट करने का आरोप
गुरुवार (21 दिसंबर)को ओडिशा भाजपा ने कामिया जानी के जगन्नाथ मंदिर परिसर में बीजद नेता वीके पांडियन से बात करने के एक वीडियो पर आपत्ति जताई। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ओडिशा बीजेपी ने सवाल उठाया कि "जानी जैसे गोमांस की खपत को बढ़ावा देने वाले" को जगन्नाथ मंदिर परिसर में कैसे प्रवेश दिया गया।
पुराना स्क्रीनशॉट किया शेयर
इसी के साथ ओडिशा भाजपा ने कामिया जानी के पुराने वीडियो का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें वह मौजूदा वीडियो के एक अंश के साथ "बीफ डिश" का प्रचार करती नजर आ रही हैं।
ओडिशा बीजेपी ने एक्स पर कामिया जानी के दो स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत से समृद्ध पुरी श्रीमंदिर की पवित्र पवित्रता की 5टी के अध्यक्ष वीके पांडियन द्वारा शर्मनाक तरीके से अवहेलना की गई है, जिन्होंने निर्दयतापूर्वक एक बीफ प्रमोटर को जगन्नाथ मंदिर के प्रतिष्ठित परिसर में प्रवेश की अनुमति दी थी।












Click it and Unblock the Notifications