ओडिशा भाजपा प्रमुख मनमोहन सामल का दावा- राज्‍य में हैं सत्‍ता विरोधी लहर

ओडिशा में मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल की बीते 20 साल से सरकार है। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा ओडिशा विधानभा चुनाव होने हैं । तीन राज्‍यों में भाजपा का मिली जीत के बाद बाद ओडीशा में भारतीय जनता पार्टी का मनोबल बहुत बढ़ चुका है, इस सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी अभी से ही आक्रामक मूड में आ चुकी है। भाजपा ओडिशा की पटनायक सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

BJP President Manmohan Samal

ओडिशा भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने एक बार फिर दावा किया है कि ओडिशा में अब सत्ता विरोधी लहर चल रही है। असंतोष की अंतर्धारा सरकार के खिलाफ विस्फोटक मोड़ लेगी और भाजपा लोगों के साथ होगी।

मंगलवार को एक प्रेसा वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सामन ने ये भी दावा किया कि राज्य में महिलाओं ने अपनी मानसिकता बदलना शुरू कर दिया है क्योंकि सत्‍ताधारी बीजू जनता दल लंबे समय से उन्हें विभिन्न मुद्दों और केंद्रीय योजनाओं के बारे में गलत जानकारी दे रहा है।

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा बीजू जनता दल महिलाओं के सामने केंद्र सरकार की योजनाओं को अलग तरीके से पेश कर रही थी, लेकिन सभी महिलाएं बीजद के दुष्‍प्रचार के बारे में जानती हैं।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि बीजद सरकार महिलाओं के कल्‍याण और विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपये का गबन कर रही है। अब ये महिलाएं अब अच्छी तरह से समझ गई हैं कि उनके कल्याण के लिए आए धन का दुरुपयोग किसने किया। भाजपा के इस बयान बीजद की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं व्‍यक्‍त की गई है।

https://hindi.oneindia.com/news/india/sex-ratio-is-decreasing-in-odisha-patnaik-government-prepared-roadmap-to-promote-sex-ratio-at-birth-856395.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+