ओडिशा: बीजेडी ने जारी की 2 लोकसभा और 7 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची, जानें-कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (BJD) ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। इसमें लोकसभा के लिए दो और विधानसभा के लिए 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजद ने इस बार धेनकनाल लोकसभा सीट से महेश साहू और केंदुझर लोकसभा सीट से चंद्राणी मुर्मू चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि इससे पहले भी बीजद ने उम्मीदवारों की और भी सूची जारी कर चुकी है।
इसके पहले बीजेडी ने ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। गौरतलब है कि राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। बीजेडी का यहां बीजेपी और कांग्रेस से सीधा मुकाबला है। हालांकि साल 2014 में बीजू जनता दल ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था।
Odisha: Biju Janata Dal (BJD) releases list of 9 candidates; 2 for Lok Sabha polls and 7 for Legislative Assembly polls. Mahesh Sahu to contest from Dhenkanal Lok Sabha seat and Chandrani Murmu from Kendujhar Lok Sabha seat.
— ANI (@ANI) April 2, 2019
बता दें कि ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं, जहां पर चार चरणों में वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा राज्य में विधानसभा चुनाव भी साथ होने हैं। राज्य में विधानसभा की कुल 147 सीटें हैं। फिलहाल राज्य की सत्ता बीजद के हाथ में है और पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक मुख्यमंत्री हैं। इंडिया टीवी और सीएनएक्स का ओपीनियन पोल के मुताबिक ओडिशा में भाजपा को 6 सीटें ओडिशा में अगर आज चुनाव होते हैं तो बीजू जनता दल को 14 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों को छह सीटों पर जीत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Opinion Poll: भाजपा को यूपी में होगा इतनी सीटों का नुकसान, जानिए देश का मूड