क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बना ओडिशा, COVID-19 के खिलाफ हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले अब 30 लाख के आंकड़े के पार पहुंच चुका है। देश में रोजाना अब 60 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हो रही है। इसकी एक वजह कोरोना वायरस की टेस्टिंग में तेजी को भी बताया जा रहा है। कई राज्यों में पिछले कुछ महीने से कोरोना वायरस की टेस्टिंग को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस मामले में ओडिशा ने काफी अच्छा काम किया है। आंकड़े दर्शाते हैं कि ओडिशा देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है, जहां कोरोना वायरस की टेस्टिंग सबसे अधिक की जा रही है।

Odisha became a role model for other states achieved this big achievement against COVID-19

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा अब देश में प्रति मिलियन जनसंख्या पर रोजाना किए जाने वाले कोविड-19 टेस्ट की संख्या में दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ओडिशा में प्रति दिन प्रति एक मिलियन आबादी पर 1,265 टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं इस लिस्ट में प्रति दिन 1,825 कोरोना टेस्ट के साथ गोवा सरकार सबसे ऊपर है। देश के कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए ओडिशा राष्ट्रीय औसत में 580 टेस्ट से आगे है।

Recommended Video

Coronavirus India: कोरोना केस 30 लाख के करीब, 24 घंटे में आए 69,878 ने नए मामले | वनइंडिया हिंदी

भारत का दूसरा बड़ा राज्य बना
ओडिशा सरकार ने एक दिन में 50,000 नमूनों को इकट्ठा करने के लिए टेस्टिंग में काफी वृद्धि की है। इस प्रकार राज्य में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की दर 9.2 प्रतिशत से घटकर 5.5 प्रतिशत हो गई है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट में कहा, ओडिशा प्रति मिलियन प्रति दिन 1,265 परीक्षण करके देश का दूसरा अग्रणी राज्य बन गया है, जबकि एमओएचएफ के अनुसार राष्ट्रीय औसत 580 है। कोविड-19 पॉजिटिव मामलों में कमी लाने के लिए ओडिशा महामारी की पहचान और उपचार के लिए लगातार परीक्षण कर रहा है।

यह भी पढ़ें: गुजरात में एक दिन के भीतर 68 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट, अब तक 16,20,067 जांचें हुईं

गुरुवार को ओडिशा में कोविड -19 के लिए रिकॉर्ड 56,479 नमूनों की जांच की गई थी, जबकि बुधवार को 53,478 परीक्षण किए गए थे। राज्य सरकार द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि ओडिशा राष्ट्र के लिए एक रोल मॉडल है। कोरोना टेस्टिंग मामले में ओडिशा को भारत में दूसरे स्थान पर रखना ओडिशा सरकार की कोरोना के खिलाफ जंग जीतने की तरफ एक बड़ी पहल है।

Comments
English summary
Odisha became a role model for other states achieved this big achievement against COVID-19
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X