ओडिशा में ट्रेन की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत, जाजपुर में हुआ हादसा

Odisha 6 laborers died: ओडिशा के जाजपुर यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

Odisha

Odisha News: ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना को अभी एक हफ्ते भी नहीं हुए कि अब जाजपुर यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इन मजदूरों ने हवा और बारिश से बचने के लिए स्थिर रेक के नीचे शरण ली थी।

सीपीआरओ ईस्ट कोस्ट रेलवे विश्वजीत साहू ने बताया कि तेज हवा के कारण रेक नीचे शरण ले रहे मजदूरों के ऊपर लुढ़क गया। घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार दोपहर जाजपुर रोड स्टेशन पर रेलवे के काम में लगे छह मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

ओडिशा सीएमओ ने बताया मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने इस हादसे में घायल हुए दो लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है।

असम में मालगाड़ी पटरी से उतरीं, टला बड़ा हादसा

इधर, असम के कामरूप जिले के बोको में मालगाड़ी पटरी से उतर गई। बोगाईगांव से गुवाहाटी आ रही मालगाड़ी के बोको में 20 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ये हादसा खलिहा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। फिलहाल किसी के चोट लगने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारी के मुताबिक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मालगाड़ी कोयले से लदी हुई थी।

बालासोर में हुआ था भीषण हादसा

आपको बता दें कि 2 जून को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रनों की भीषण टक्कर में 288 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए है। मालूम हो कि 2 जून को बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस शाम 7 बजे के आसपास एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे उसके अधिकांश डिब्बे पटरी से उतर गए। कुछ देर बाद एक और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस, जो पहले दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनों के पटरी से उतरे डिब्बों में जाकर भीड़ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+