PM Oath Ceremony 2024: अबकी बार राष्ट्रपति भवन से बाहर इन जगहों पर शपथ ले सकते हैं नए प्रधानमंत्री
PM Oath Ceremony 2024 at Bharat Mandapam: लोकसभा चुनाव 2024 में आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। चार जून को नतीजे आएंगे। देशभर में लोकसभा की सभी 543 सीटों पर मतों की गिनती के साथ-साथ राजनधानी दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
आम चुनाव 2024 में भाजपा अगर तीसरी बार सत्ता में आती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नई सरकार राष्ट्रपति भवन से बाहर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर सकती है। इसके लिए कई जगहों के नाम चर्चा में हैं।

खबर है लोकसभा चुनाव 2024 जीतकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता में आती है तो भारत मंडपम या कर्त्तव्य पथ पर शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इन दोनों के अलावा एक नाम वॉर मेमोरियल के हॉल का भी चर्चा में है।
वैसे नरेंद्र मोदी सरकार देश में परंपराओं से हटकर नई शुरुआत करती रही है। इस बार भी मोदी सरकार बनती है और पीएम शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन से बाहर हो तो भारत मंडपम सबसे मुफीद जगह मानी जा रही। जी-20 शिखर सम्मेलन भी भारत मंडपम में ही हुआ था।
राजस्थान पत्रिका में छपी खबर के अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को ध्यान में रखकर भारत मंडपम व आस-पास के इंतजामों पर कवायद की है। इसके अलावा पीएम शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े एक मंत्रालय में इस बारे में अनौपचारिक बैठक भी हुई है।
फिलहाल नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह स्थल को लेकर कोई औपचवारिक घोषणा नहीं हुई है। चार जून के आने वाले नतीजों में सरकार बनने के बाद शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की स्थिति में उनके शपथ ग्रहण समारोह में करीब आठ हजार लोग आएंगे। साथ ही समारोह स्थल पर मोदी सरकार के बड़े कामों और उपलब्ध्यिों का भी प्रदर्शन होगा।
किस पीएम ने कहां ली थी शपथ?
राष्ट्रपति भवन के हॉल में शपथ लेने वाले प्रधानमंत्रियों में जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, वीपी सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, एचडी देवगौड़ा और आईके गुजराल शामिल हैं। वहीं, चंद्रशेखर, अटल बिहार वाजपेयी और नरेंद्र मोदी ने हॉल की बजाय खुले प्रांगण में शपथ ली थी।












Click it and Unblock the Notifications