TMC सांसद नुसरत जहां ने लिए निखिल जैन संग सात फेरे, सामने आई शादी की पहली तस्वीर और Video

कोलकाता। आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका बेसब्री से इंतजार अभिनेत्री से सांसद बनी नुसरत जहां और उनके फैंस को था, जी हां, कल टर्की में नुसरत ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी कर ली है, कपल ने सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के लुक में पहली तस्वीर शेयर की है, तस्वीर शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा- Towards a happily ever after with @nikhiljain09 ❤️

दुल्हन बनीं TMC सांसद नुसरत जहां

तस्वीर में दुल्हन बनी नुसरत बहुत ज्यादा हसीन लग रही हैं, उन्होंने सु्र्ख लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं उनके पति निखिल जैन भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी डैशिंग लुक दे रहे हैं, आपको बता दें कि टर्की में किसी टॉलीवुड सेलेब की ये पहली वेडिंग है, टर्की में शादी के बाद कपल अब भारत में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी देगा।

नुसरत ने खुद बताई थी अपनी शादी की खबर

अपनी शादी की खबर खुद नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी, नुसरत ने इस्टां पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, 'जब आखिरकार सच सपने से बेहतर हो, जिंदगी में एक-दूसरे को थामे रखना।' शेयर की गई तस्वीर बहुत रोमांटिक थी, जिसमें उनकी रिंग नजर आ रही थी। कहा जाता है कि नुसरत और निखिल की प्रेम कहानी दुर्गा पूजा के पंडाल से शुरू हुई थी।

नुसरत, बंगाल की फेमस एक्ट्रेस हैं

वैसे आपको बता दें कि नुसरत, बंगाल की फेमस एक्ट्रेस हैं और लोकसभा चुनाव 2019 से ही उन्होंने राजनीति में डेब्यू किया है। नुसरत अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया करती हैं, उनकी इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग (1.3 मिलियन) है।

बसीरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं नुसरत

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी से बसीरहाट लोकसभा सीट पर चुनाव जीत कर सांसद बनी नुसरत जहां ने संसद भवन के बाहर से अपनी तस्वीर साझा की थी। हालांकि इस तस्वीर में पारंपरिक भारतीय परिधान नहीं पहनने के लिए उन्हें और उनकी साथी सांसद मिमि चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था लेकिन नुसरत को इस ट्रोलिंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ा।

सबसे सुंदर सांसद नुसरत जहां

सबसे सुंदर सांसद नुसरत जहां

अभिनेता से नेता बनने तक का सफर तय कर चुकी नुसरत ने हाल ही में इंडिया टुडे से खास बातचीत में अपनी फिटनेस का राज खोला था, नुसरत ने अपनी फिटनेस रूटीन के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं अपने जिम में शुरुआत स्ट्रेचिंग से करती हूं, इसके अलावा मैं वॉर्म अप करती हूं और उसके बाद मैं अपनी ट्रेनिंग पर नजर डालती हूं। नूसरत को लोगों ने सबसे सुंदर सांसद के रूप के खिताब से सोशल मीडिया पर नवाजा था।

बंगाली फिल्म 'शोत्रू' से की थी अभिनय की शुरुआत

बंगाली फिल्म 'शोत्रू' से की थी अभिनय की शुरुआत

नुसरत जहां ने साल 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। नुसरत ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में बंगाली फिल्म 'शोत्रू' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने पूजा नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नुसरत के काम की काफी सरहाना भी हुई थी। कोलकाता की रहने वाली नुसरत जहां ने अपने छोटे से फिल्‍मी करियर में कई टॉप स्‍टार के साथ काम किया है। नुसरत जहां ने 'बोलो दुर्गा माई की', 'हर हर ब्‍योमकेश', 'जमाई 420' जैसी फिल्‍मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+