'सनातनियों का सफाया करने की कोशिश'. राहुल गांधी का नाम लिए बिना नुपुर शर्मा ने बहुत कुछ कह दिया
भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा जिन्हें मोहम्मद साहब पर दिए गए बयान के चलते पार्टी से बाहर कर दिया गया था, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जिस तरह से राहुल गांधी ने संसद के भीतर हिंसक हिंदू वाला बयान दिया था, उसपर पलटवार करते हुए नुपुर ने कहा कि राहुल गांधी देश से सनातनियों को खत्म कर देना चाहते हैं, उनका यह बयान इसी दिशा में दिया गया है।

हालांकि राहुल गांधी का नुपुर ने नाम नहीं लिया है। लेकिन उन्होंने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ बयान देने से पहले लोगों को समझना चाहिए कि देश से हिंदुओं को साफ करने का षड़यंत्र चल रहा है।
जब बड़े पद पर बैठे लोग दावा करते हैं कि हिंदू हिंसक हैं या फिर जब वो कहते हैं कि सनातनियों को सफाया होना चाहिए तो लोगों को इसके पीछे की साजिश को समझना चाहिए।
वहीं एक बार फिर से नुपुर शर्मा ने दो वर्षों के बाद अपने बयान पर फिर से सफाई दी है, जो उन्होंने टीवी डिबेट के दौरान दिया था। नुपुर के इस बयान से देशभर में हड़कंप मच गया था। नुपुर ने कहा कि अगर इस तरह का षड़यंत्र नहीं है तो हिंदू बेटी को अपने ही देश में इतनी भारी सुरक्षा के बीच नहीं रहना पड़ता।
बता दें कि नुपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की है। उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा नुपुर शर्मा को आर्म लाइसेंस दिया गया है। वो अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लेकर चल सकती हैं।
नुपुर का कहना है कि अगर दूसरे लोग खुलकर बोल सकते हैं तो उन्हें भी बिना किसी हिंसा के डर के बोलने की आजादी होनी चाहिए। यह देश संविधान से चलेगा नाकि सरिया कानून से।
बता दें कि नुपुर शर्मा ने मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। यहां तक कि गल्फ देशों ने भी इसपर आपत्ति जताई थी। हालांकि बाद में नुपुर ने अपने बयान को वापस ले लिया था।
उन्होंने कहा था कि किसी भी धर्म विशेष की भावना को आहत करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। इस मामले में नुपुर शर्मा के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई थी। उनके बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बदजुबानी के चलते पूरा देश जोखिम में चला गया।












Click it and Unblock the Notifications