VIDEO: बेशर्मी की हद पार! बीच सड़क ही उतार दिए सारे कपड़े
लोगों के विरोध किए जाने पर किन्नर सड़क पर निर्वस्त्र घूमने लगे, इसके बाद लोगों ने शर्मसार होकर खुद ही अपना रास्ता नाप लिया...
पुणे। पुणे में सरे आम सड़कों पर किन्नरों की बेशर्मी देखने को मिली, लोगों से पैसे वसूलने के नाम पर सड़क पर कपड़े उतारकर किन्नरों ने बेशर्मी की हद पार करती। लोगों के विरोध किए जाने पर किन्नर सड़क पर निर्वस्त्र घूमने लगे। इसके बाद लोगों ने शर्मसार होकर वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी।

देखिए VIDEO...
दरअसल शुक्रवार रात 11 बजे के करीब पुराने मुंबई-पुणे रोड पर चिंचवड आकुर्डी के पास कुछ किन्नरों ने सड़क पर कपड़े उतारकर काफी आतंक मचाया। किन्नरों ने रास्ता जाम करके आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशान किया। लेकिन पैसे न मिलने पर किन्नरों ने पूरे कपड़े उतारकर लोगों की गाड़ियां रोकी और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो किन्नर गाली-गलौज तक उतर आए।
वहां आसपास से गुजर रही महिलाओं को भी सड़क से गुजरने में डर लग रहा था। गर्दन नीचे करके वहां से गुजरने के शिवाए लोगों के पास दूसरा कोई चारा नहीं था। हद तो तब पार हो गई जब पुलिस को सूचना के बाद भी वो नहीं पहुंची। इससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो चुके हैं। किन्नरों की इस हरकत की वजह से पूरे एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications