VIDEO: राजस्थान में कपल की बेरहमी से पिटाई के बाद कराई नग्न परेड
गांव के रहने वाले रोशन के उसकी चचेरी बहन से संबंध थे। परिवार के लोगों ने जब इसपर विरोध जताया तो रोशन अपनी चचेरी बहन के साथ गुजरात भाग गया।
जयपुर। राजस्थान के बंसवाड़ा जिले में एक कपल को बेरहमी से पीटने और उसके बाद उनकी नग्न परेड कराने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले का पता चला। पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार सुबह की है। जिले के शंभुपुरा गांव के रहने वाले रोशन (बदला हुआ नाम) और उसकी चचेरी बहन के आपस में संबंध थे। इस बात को लेकर पंचायत के आदेश के बाद गांववालों ने दोनों की पिटाई कर दी।

शंभुपुरा मुख्य रूप से एक आदिवासी गांव है, जिसमें ज्यादातर लोग भील समुदाय के हैं। पुलिस के मुताबिक गांव के रहने वाले रोशन के उसकी चचेरी बहन से संबंध थे। परिवार के लोगों ने जब इसपर विरोध जताया तो रोशन अपनी चचेरी बहन के साथ गुजरात भाग गया। बाद में रिश्तेदार उन्हें समझा-बुझाकर वापस गांव ले आए।
वापस आने पर गांव की पंचायत के फरमान पर पहले तो ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई और उसके बाद दोनों को नग्न कर उनकी परेड कराई। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें इस मामले का पता चला। पुलिस गांव में गई और पूछताछ के बाद रोशन को थाने लाकर उसका बयान दर्ज किया।
परिजनों पर बनाया दबाव
शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने परिजनों पर दबाव बनाया कि वह लड़के और लड़की को वापस लेकर आए। परिजनों से कहा गया कि पंचायत ने उन दोनों को सबक सिखाने का फैसला लिया है। उन दोनों ने चचेरे भाई-बहन होने के बावजूद आपस में प्रेम संबंध बनाए। परिजनों ने बताया कि उनके पास उन्हें वापस बुलाने के अलावा कोई और चारा नहीं था।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने मामले में आरोपी 5 व्यक्तियों और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों की पहचान के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। रोशन को काफी चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। ये भी पढ़ें- टॉयलेट में दिखा खून, पीरियड चेक करने के लिए हॉस्टल वार्डन ने 70 छात्राओं को करा दिया न्यूड












Click it and Unblock the Notifications