#NTPC रायबरेली हादसे में मृतकों के परिजनों को यूपी सीएम का दो लाख की मदद का ऐलान
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्थिक मदद का ऐलान किया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी में बॉयलर फटने से मरने वाले लोगों के परिजनों को दो लाख, गंभीर रूप से जख्मियों को 50 हजार और घायलों को 25 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले की जानकारी लेते हुए राहत-बचाव को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए हैं। रायबरेली के सीएमओ डीके सिंह के मुताबिक 18 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में 100 लोग घायल हुए हैं।

केंद्र ने भी मामले का संज्ञान लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से बात कर हालात की जानकारी ली है। नड्डा ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। हादसे के बाद की कई दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं।













Click it and Unblock the Notifications