मेट्रीमोनियल साइट पर मिली महिला के साथ NRI ने किया रेप, एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट से एक एनआरआई को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स पर आरोप है कि उसने 2017 में मेट्रीमॉनियल साइट पर मिली एक महिला के साथ रेप किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर जिले के मूल निवासी रविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला ने 27 मार्च, 2018 को यह कहते हुए मामला दर्ज किया कि वह वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से सिंह के संपर्क में आई थी।

महिला ने आरोप लगाया कि, 12 दिसंबर, 2017 को सिंह ने कथित रूप उसको नशीली ड्रिंक पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजयंत आर्य ने कहा कि आरोपी ने बाद में उसे आश्वस्त किया कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा, लेकिन वह उसे दिल्ली में ही छोड़कर चला गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, इसके बाद, पीड़ित को पता चला कि सिंह पहले से ही शादीशुदा था। वह यूनाइटेड किंगडम में रह रहा था, जहाँ वह सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, जांच के तहत, आरोपी के पंजाब स्थित गांव में छापे मारे गए थे, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुआ। पुलिस ने कहा, उसके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। गुरुवार को, रविंदर सिंह को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। जब वह जालंधर में अपने परिवार से मिलकर वापस ब्रिटेन लौट रहा था।
एमपी में बीजेपी को बड़ा झटका, शहडोल से सांसद ज्ञान सिंह का निर्वाचन रद्द