अब बिना टिकट यात्री को भी ट्रेन में नहीं लगेगा जुर्माना, बस करना होगा ये काम

नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने अब बिना टिकट के यात्रियो को ट्रेन में चढ़ने पर भी जुर्माना नहीं देना होगा, लेकिन उन्हें एक काम करना होगा।

 railway new facility

चलती ट्रेन में टिकट सुविधा

रेलवे की नई योजना के मुताबिक अगर आप बिना टिकट के ट्रेन में चढ़ गए हैं तो जुर्माने से डरने की जरुरत नहीं है बल्कि आपको अब चलती ट्रेन में भी टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था हो गई है। अब सुपरफास्ट ट्रेनों में टीटीई को टिकट मशीन मुहैया कराई गई, जिससे यात्रियों को ट्रेन में भी टिकट मिल जाएगा। ट्रेन में पुरूष यात्री के साथ अश्लील हरकत, स्पर्म लूटकर ले गए अपराधी, सुनाई आपबीती

किन ट्रेनों में ये सुविधा

रेलवे की इस योजना के प्रथम चरण में लखनऊ मेल, गरीब रथ, अर्चना सुपरफास्ट, राजधानी सुपरफास्ट आदि के टीटीई को चलती ट्रेन में टिकट काटने के लिए हैंड-हेल्ड मशीन दी गई है। अगर आप बिना टिकट के ट्रेन में चढ़ गए है तो आप टीटीई से संपर्क करें। टीटीई आपको तय किराये से दस रुपए अतिरिक्त लेकर टीटीई इसी मशीन से टिकट देंगे।

मिलेगा कंफर्म सीट

इतना ही नहीं जैसे ही ट्रेन में सीट खाली होगी, वेटिंग टिकट यात्रियों को सीट मुहैया कराई जाएगी। इस नई टिकट मशीन के जरिए ट्रेन के हर कोच में खाली बर्थ और किस स्टेशन पर मुसाफिर उतरेगा, इसकी जानकारी मिलती रहेगी। झंझट खत्म, बस 1 क्लिक में बुक होगी रेल टिकट, फिर शुरू हुई ई-वॉलेट सर्विस

टीटीई की मनमानी खत्म

रेलवे ने इस योजना की शुरूआत टीटीई की मनमानी को खत्म करने के लिए किया है। दरअसल ट्रेन छूटने की हालत में लोग बिना टिकट की ट्रेन में चढ़ जाते थे और टीटीई उनसे मनमाना पैसा वसूलते थे। इतना ही नहीं वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को बर्थ न की बात करके दूसरों से पैसा लेकर वो उन्हें सीट मुहैया कराते थे, लेकिन अब वो ऐसा नहीं कर पाएंगे। जानिए किन-किन शहरों के बीच चलेंगी हाईस्पीड ट्रेनें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+