रेलवे लाया है खास स्कीम, इस तरह आप मुफ्त में कर सकते हैं सफर

Recommended Video

    Indian Railways: Book ticket from Bhim App and travel for free, Khow how | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए एक खास स्कीम लेकर आया है। इसके तहत अगर आप भीम ऐप का इस्तेमाल करते हुए टिकट बुक करवाते हैं तो हो सकता है कि आपको मुफ्त में यात्रा करने का मौका मिल जाए। सरकार ने कैशलेस टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए एक खास प्लान बनाया है। इसके तहत रेलवे ने पुरस्कार योजना शुरू की है, लेकिन इसका फायदा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिल सकेगा, जो लोग भीम ऐप का इस्तेमाल कर के रेलवे की टिकट बुक करेंगे। अगर आप भीम ऐप के अलावा किसी और माध्यम से रेलवे टिकट का भुगतान करते हैं तो आप रेलवे की इस खास स्कीम का फायदा नहीं ले पाएंगे।

    ड्रॉ से चुना जाएगा विजेता

    ड्रॉ से चुना जाएगा विजेता

    रेलवे की इस योजना का पहला ड्रॉ नवंबर में खुलेगा। इस ड्रॉ में रेलवे की तरफ से 5 लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा। ये 5 लोग वो लोग होंगे, जो भीम ऐप के माध्यम से आईआरसीटीसी से रेलवे टिकट बुक करेंगे। इन पांच यात्रियों का चुनाव लॉटरी के जरिए होगा और फिर उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के तहत विजेता को उनके पसंद की जगह पर फ्री यात्रा का ऑफर मिलेगा।

    रेलवे ने किन्नरों को भी दिया तोहफा

    रेलवे ने किन्नरों को भी दिया तोहफा

    जल्द ही रेलवे के आरक्षण फॉर्म में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रेलवे के आरक्षण फॉर्म में पुरुषों के लिए M लिखा होता है और महिलाओं के लिए F लिखा होता है। जल्द ही इस फॉर्म में 'T' विकल्प भी जोड़ा जाने वाला है। यह नया विकल्प ट्रांसजेंडर लोगों के लिए होगा। इस तरह ट्रांसजेंडर लोगों को भी रेलवे आरक्षण में तीसरे लिंग के रूप में अपनी खुद की पहचान मिल जाएगी। यह विकल्प सिर्फ रेलवे के आरक्षण फॉर्म में ही नहीं होगा, बल्कि टिकट रद्द करने के फॉर्म में भी होगा। अब ट्रांसजेंडर के लिए सिर्फ T विकल्प लिखा हुआ मिलेगा, जो अभी तक ट्रांसजेंडर (महिला/पुरुष) लिखा होता था।

    सुप्रीम कोर्ट ने दिया तीसरे जेंडर का दर्जा

    सुप्रीम कोर्ट ने दिया तीसरे जेंडर का दर्जा

    सुप्रीम कोर्ट ने 2014 के अपने ऐतिहासिक फैसले में ट्रांसजेंडर लोगों को तीसरे जेंडर का दर्जा दे दिया है। इससे पहले सिर्फ पुरुष और महिला जेंडर ही हुआ करते थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पासपोर्ट, राशन कार्ड, बैंकों के फॉर्म और मतदाता पहचान पत्र जैसे दस्तावेजों में भी तीसरे जेंडर के लिए TG, Other या T का विकल्प दिया जाने लगा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+