यात्रीगण ध्यान दें, रेलवे ने खत्म की एक बड़ी टेंशन, आप भी जानिए
रेलवे बोर्ड ने ई आधार को अपने पहचानपत्र के 10 विकल्पों में शामिल कर लिया है।
नई दिल्ली। रेलवे ने यात्रियों की एक बड़ी टेंशन खत्म कर दी है अब रेलवे का सफर आसान हो जाएगा। यात्री चाहे जिस आरक्षित क्लास में सफर कर रहे हों टीटीई उनको परेशान नहीं कर पाएगा।

ई आधार दिखाकर करें रेलवे का सफर
अब आपको आधार कार्ड का ओरिजनल लेकर अपने साथ चलने की कोई जरुरत नहीं है। ई-आधार आप मोबाइल फोन या लैपटॉप पर डाउनलोड कर टीटीई को दिखा दीजिए आपकी यात्रा में कोई दिक्कत नहीं आएगी। ई आधार दिखाने के बाद टीटीई आपसे किसी अन्य कागजात की मांग नहीं करेगा। ना ही आपको पहचानपत्र की मूल प्रति दिखानी होगी।

ई आधार को दस विकल्पों में शामिल
रेलवे बोर्ड ने ई आधार को अपने पहचानपत्र के 10 विकल्पों में शामिल कर लिया है। पहले तत्काल कोटे का टिकट बनाते समय ही पहचानपत्र की छायाप्रति लगानी होती थी।इस व्यवस्था को रेलवे ने पिछले साल बंद कर दिया था। यात्रियों ने रेलवे बोर्ड से मूल आईडी के साथ ई-आधार को भी पहचानपत्र के रूप में मान्यता देने की मांग की थी।इस पर रेलवे बोर्ड ने यूनिक आइडिंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र भी लिखा था।

ये हैं पहचानपत्र के विकल्प
मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य व केंद्र सरकार की ओर से सीरियल नंबर के साथ जारी पहचान पत्र, मान्यता प्राप्त स्कूल व कॉलेज की ओर से जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र, फोटो लगी हुई राष्ट्रीयकृत बैंक की पासबुक, फोटो लैमिनेटेड क्रेडिट कार्ड, फोटो लगा हुआ राशन कार्ड, आधार कार्ड के प्रिंट के अलावा डाउनलोडेड ई आधार।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications