लंबी लाइनों से आजादी, अब सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा रेलवे टिकट

नयी दिल्ली। रेलवे के टिकट काउंटरों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारे दिखना आम बात है। रिजर्वेशन काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लोग कई-कई घंटों तक लाइनों में लगे रहते वहै, लेकिन अब आपको इन लंबी कतारों से आजादी मिल जाएगी। अब सिर्फ चंद मिनटों में रेलवे आपको काउंटर टिकट मुहैया कराएगी। आधी कीमत पर सफर कर रहे हैं आप, संदेश देकर एहसान जता रही है रेलवे

train

अब आपको सिर्फ 15 मिनट में ही रेलवे के बुकिंग काउंटर से रिजर्वेशन टिकट मिल जाएगी तो वहीं सिर्फ 5 मिनट में जनरल टिकट की मिलेगी। दरअसल रेल मंत्रालय रेलवे स्टेशनों पर आधारभूत संरचना सुधारने और सेवाओं में बढ़ोतरी करने पर जोर दे रहा है, ताकि वो अपने यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया करा सके। ऐसे में रेलवे ऐसी प्रणाली विकसित करने जा रही है, जिसमें किसी भी यात्री को रेलवे काउंटर से टिकट लेने में 5 मिनट से अधिक का वक्त नहीं लगेगी।

रेलवे की माने तो रेल मंत्रालय की कोशिश है कि किसी यात्री को काउंटर से टिकट खरीदने में पांच मिनट से ज्यादा वक्त ना लगे। वहीं आरक्षण के लिए रेलवे एक समयसीमा तय करने में जुट गई है। रेलवे के मुताबिक अब यात्रियों की शिकायतों के निपटारे में 15 मिनट से ज्यादा वक्त नही लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+