मोदी की इस पहल पर योजना भवन हो गया ‘नीति भवन’

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। राजधानी के व्यस्त संसद मार्ग चौराहे पर आज योजना भवन के बाहर बोर्ड पर लोगों को लिखा दिखा ‘नीति भवन'। यानी कि योजना आयोग के स्थान पर बनने वाले संस्थान को नया नाम मिलते ही पुराने नाम वाले बोर्ड को बदल दिया गया। जानकारों ने बताया कि कल देऱ रात को योजना भवन के बोर्ड को नए सिरे से लिखा गया। महत्वपूर्ण है कि वन इन इंडिया ने कई दिन पहले ही खबर दे दी थी कि योजना आयोग के स्थान पर बनने वाले संस्थान का नाम नीति आयोग हो सकता है।

Now, Yogna bhawan to be known as Neeti Bhawan

पीएम की घोषणा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा स्‍वतंत्रता दिवस पर की गई महत्‍वपूर्ण घोषणा के अनुरूप केन्‍द्र सरकार ने आज योजना आयोग के स्‍थान पर नीति आयोग की स्‍थापना की। सरकार ने यह कदम राज्‍य सरकारों, विशेषज्ञों तथा प्रासंगिक संस्‍थानों सहित सभी हितधारकों से व्‍यापक विचार विमर्श के बाद उठाया है।

परामर्श देगा

जानकारों के मुताबिक, नीति आयोग विकास प्रक्रिया में निर्देश और रणनीतिक परामर्श देगा। केंद्र से राज्यों की तरफ चलने वाले एक पक्षीय नीतिगत क्रम को एक महत्वपूर्ण विकासवादी परिवर्तन के रुप में राज्यों की वास्तविक और सतत भागीदारी से बदल दिया जाएगा।

संघवाद को बढ़ावा देगा

नीति आयोग राज्यों के साथ सतत आधार पर संरचनात्मक सहयोग की पहल और तंत्र के माध्यम से सहयोगपूर्ण संघवाद को बढ़ावा देगा। नीति आयोग ग्राम स्तर पर विश्वसनीय योजना तैयार करने के लिए तंत्र विकसित करेगा और इसे उत्तरोत्तर उच्च स्तर तक पहुंचाएगा। आयोग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों, प्रैक्टिशनरों तथा अन्य हितधारकों के सहयोगात्मक समुदाय के जरिए ज्ञान, नवाचार, उद्यमशीलता सहायक प्रणाली बनाएगा। इसके अतिरिक्‍त आयोग कार्यक्रमों और नीतियों के क्रियान्वयन के लिए प्रौद्योगिकी उन्नयन और क्षमता निर्माण पर जोर देगा।

और बदलाव होंगे

जानकारों का कहना है कि योजना भवन से नीति भवन बन गए इस अहम सरकारी दफ्तर में काफी बदलाव होंगे। कारण यह है कि नीति आयोग में स्टाफ पहले के योजना आयोग की तुलना में ज्यादा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+