अब Chair car के टिकट में लीजिए VIP यात्रा का आनंद

राजधानी, शताब्दी, गरीब रथ, इंटर सिटी सहित सभी ट्रेनों में यह योजना लागू कर दी गई है। इसका लाभ उन्हीं को मिलेगा जिनका टिकट वेटिंग होगा। रेलवे ने उन यात्रियों, जिनका टिकट चेयरकार श्रेणी में रह जाता है को बड़ी राहत दी है। पहले एसी चेयरकार के मुसाफिरों को क्लास अपग्रेड कराने के लिए टीटीई से संपर्क करना पड़ता था। उसकी खुशामद करने के साथ ही किराये का अंतर भी देना पड़ता था। पर अब ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है।
अपने आप हो जाएगा अलॉट -
रेलवे ने ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है कि यदि चेयरकार का टिकट वेटिंग में है और एक्जीक्यूटिव क्लास जैसी अन्य श्रेणियों में सीटें खाली पड़ी हैं तो चेयरकार का टिकट स्वत: एक्जीक्यूटिव में अलॉट कर दिया जाएगा।
जनाब, खाना भी है वीआइपी -
शताब्दी एक्सप्रेस में चेयरकार व एक्जीक्यूटिव क्लास के खाने में अंतर है। वेटिंग चेयरकार के मुसाफिरों को कम किराये में एक्जीक्यूटिव क्लास का खाना, जूस, काजू और बादाम आदि मिलेंगे।
बढ़ा किराये का बोझ रेलवे पर -
यदि चंडीगढ़ से दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के चेयरकार की बात करें तो करीब 550 से लेकर 650 रुपये का किराया बनता है और एक्जीक्यूटिव क्लास में करीब 1150 से 1250 रुपये तक किराया देना पड़ता है। किराये के अंतर रेलवे देगा। इस कदम की चारों ओर सराहना हुई है। अब तक ऐग्जिक्यूटिव सीटें खालीं बनी रहतीं थीं, व चेयर कार में कई यात्रियों से वेटिंग का रोना रो दिया जाता था।
-
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड












Click it and Unblock the Notifications