चुपचाप सो जाइये, अब रात में मोबाईल और लैपटॉप ट्रेन में नहीं कर सकेंगे चार्ज
जबलपुर। हाल ही में मोदी सरकार ने रेलवे बजट पेश करते हुए स्लीपर कोच और जनरल कोच में भी मोबाईल चार्च करने की सुविधा मुहैया कराने का ऐलान किया था। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम-मध्य रेलवे में ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक इस सुविधा पर रोक लगाने का फैसला लिया है।[ट्रेन छूटने वाली है तो बेधड़क बैठिये बिना टिकट]
पश्चिम-मध्य रेलवे ने यह फैसला ट्रेन के भीतर चोरी की घटनाओ को कम करने के लिए लिया है। इस ऐलान के बाद छह घंटे के लिए ट्रेन के भीतर पॉवर प्लग में बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया जाएगा।
वहीं रेलवे का कहना है कि इस फैसले से ट्रेन में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटनाओं पर भी काबू पाया जा सकेगा। लेकिन ऐसे में अहम बात यह है कि जिन यात्रियों को इस दौरान मोबाईल चार्ज करने की जरूरत है उन्हें इस ऐलान के बाद काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
पश्चिम-मध्य रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अक्सर यात्री रात में अपना फोन और लैपटॉप को चार्जिंग में लगाकर भूल जाते है और वो सो जाते हैं। जिसके चलते रात में उनके सामान की चोरी होने की घटनायें बढ़ जाती हैं। वहीं ऐसा करने से शॉर्ट सर्किट का भी खतरा बना रहता है।













Click it and Unblock the Notifications