EXIT POLLS: असली नतीजों से पहले ही लीक हुए नकली आंकड़े

सोशल साइट्स पर चल रहे एग्जिट पोल के नतीजे फर्जी होने की संभावना है, क्योंकि न्यूज चैनल्स अंतिम चरण की वोटिंग से पहले इसे तैयार नहीं कर सकते जबकि यह सुबह से ही शेयर किया जा रहा है।
इस एग्जिट पोल के मुताबिक, लगभग सभी चैनल बीजेपी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दे रहे हैं। 'आज तक' के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 298 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 93 सीटें और अन्य को 152 सीटों पर जीत का अनुमान जताया गया है।
इंडिया न्यूज में बीजेपी गठबंधन को 315 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 80 और अन्य को 148 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसी तरह इंडिया टीवी ने 317 सीटों पर बीजेपी गठबंधन, कांग्रेस गठबंधन को 104 सीटें और अन्य को सिर्फ 122 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया है।
कुछ ही देर में सभी चैनलों के एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे और सोशल मीडिया पर चल रहे इस एग्जिट पोल की पोल भी खुल जाएगी। अगर ये एग्जिट पोल सही हुए तो वाकई हमारे लोकतंत्र के लिए चिंता की बात होगी। हालांकि अब तक आए पोल परिणामों में बीजेपी को जबर्दस्त बढ़त तो कांग्रेस औंधे मुंह दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications