अब जंतर-मंतर के ‘फांसी पेड़’ को देखने की होड़
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) जंतर-मंतर के जिस नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली थी गजेन्द्र सिंह ने अब वहां पर बहुत से लोग पहुंच रहे है। वे उस पेड़ को देखना चाह रहे हैं। वे उसकी फोटो ले रहे हैं ताकि उनके पास रहे वह फोटो जहां पर गजेन्द्र सिंह ने फांसी लगाई थी।
मनहूस पेड़
यहीं नहीं, उस मनहूस पेड़ का नाम फांसी पेड़ रख दिया गया है। एक-दूसरे को लोग बता रहे हैं, वो रहा फांसी पेड़। यानी अब पेड़ का नाम भी तय हो गया।
देख लूं उस पेड़ को
गजेन्द्र सिंह ने बुधवार को आम आदमी पार्टी की सभा के दौरान नीम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाई थी। सुरेन्द्र मखीजा राजधानी से सटे फरीदाबाद से हैं। वे शुक्रवार को जंतर-मंतर के पास लगे पेड़ को देख रहे थे। कहने लगे कि अगर जंतर-मंतर आया हूं तो सोचा उस जगह को देख लूं जहां पर गजेन्द्र सिंह ने फांसी लगाई थी।
इस बीच, जंतर-मंतर पर जिंदगी अपनी रफ्तार से चल रही है। दिल्ली के दिल में स्थित इस जगह पर लोग आ जा रहे हैं। कई आइस क्रीम बेचने वाले ख़ड़े हैं। बढ़ती गर्मी में इनकी सेल बढ़ गई है। इन्हें गजेन्द्र सिंह या किसानों के दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। यहां पर ही एक छोटी सी दूकान साउथ इंडियन फूड की भी है। इधर लोग डोसा, इडली वगैरह ले रहे हैं।
बंदर ही बंदर
जंतर-मंतर पर ही दाएं-बाएं पड़े पर बंदर इधर-उधर हो रहे हैं। इस सारे इलाके में सैकड़ों बंदर रहते हैं। ये कब से इधर रहते हैं, किसी को इस बात की जानकारी नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications