अब तीन दिन के भीतर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जुड़ेगा आधार कार्ड से
नई दिल्ली। अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लाइसेंस ऑफिस के चक्कर लगाने से निजात मिल सकती है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को आसाना बनाने के बात कही है। लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए 30 पायलट प्रोजेक्ट शुरु किये गये हैं। जिसके तहत कंप्यूटर पर ड्राइविंग टेस्ट को अनिवार्य किया जाएगा।

इसके साथ ही इस बात का भी खयाल रखा जाएगा कि बिना टेस्ट के किसी को भी लाइसेंस नहीं दिया जाए। कंप्युटराइज्ड टेस्ट का सबसे बड़ा फायदा यह कि एक बार यह टेस्ट अगर आपने पास कर लिया तो महज तीन दिन के भीतर आपको लाइसेंस मुहैया करा दिया जाएगा। इसके साथ ही लाइसेंस को आधार कार्ड संख्या से भी लिंक किया जाएगा जो इस प्रक्रिया को और भी सरल बनायेगा। इसकी मदद से फर्जी लाइसेंस बनने की प्रक्रिया पर भी रोक लगायी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications