पाकिस्तान के 431 नागरिकों को दिया गया लंबी अवधि का वीजा, अब ये सभी लोग भी बनवा सकेंगे अपना पैन और आधार

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने पाकिस्तान के 431 नागरिकों को लंबी अवधि का वीजा दे दिया है। इसका फायदा यह होगा कि अब ये 431 नागरिक पैन और आधार कार्ड बनवा सकेंगे। इतना ही नहीं, वह भारत में प्रॉपर्टी भी खरीद सकेंगे। जिन 431 पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा दिया गया है, उनमें से अधिकतर लोग हिंदू हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच उठाया गया यह कदम दोनों देशों के रिश्तों में थोड़ा सुधार ला सकता है। यह उन अल्पसंख्यक नागरिकों की मदद करने की पीएम मोदी की नीति के अनुरूप है, जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से प्रताड़ित होकर आए हैं।

पाकिस्तान के 431 नागरिकों को दिया गया लंबी अवधि का वीजा, अब ये सभी लोग भी बना सकेंगे अपना पैन और आधार

यह वीजा पिछले महीने दिया गया है, जिसकी जानकारी खुद गृह मंत्रालय ने दी है। इन अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में हिंदु, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के लोग है। दीर्घकालिक अवधि के वीजा पर ये लोग भारत में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं और पैन या आधार बनवा सकते हैं। हालांकि, उन्हें छावनी इलाकों समेत प्रतिबंधित या फिर सुरक्षित क्षेत्रों के आस-पास कोई भी अचल संपत्ति खरीदने की इजाजत नहीं है।

ये लोग ड्राइविंग लाइसेंस भी प्राप्त कर सकते हैं और स्वरोजगार भी कर सकते हैं। जहां पर यह नागरिक रहेंगे, वहां पर वह पूरी आजादी के साथ घूम भी सकते हैं। अगर कोई नागरिक एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना चाहे तो वह वीजा दस्तावेज का स्थानांतरण एक राज्य से दूसरे राज्य में कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की इजाजत से वह अपनै बैंक खाता भी खुलवा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+