Live News: अफगानिस्तान में विस्फोट, एक ब्रिटिश नागरिक सहित पांच की मौत

नई दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

Phillip Hughes

प्रस्तुत हैं 27 नवंबर की खबरें-

10:01 बजे। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटिश दूतावास के एक वाहन पर काबुल में हुए आत्मघाती हमले में एक ब्रिटिश नागरिक सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

8: 20 बजे। केंद्र ने आज सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में छठी से आठवीं तक की कक्षाओं के पाठ्यक्रम में संस्कृत तीसरी भाषा होगी।

7: 20 बजे। लोकसभा में बोले केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि भाजपा ने ये कभी नहीं कहा था कि सत्ता में आने के 100 दिन के भीतर ही काला धन वापस लाएंगे।

6:45 बजे। आईपीएल फिक्सिंग मामला-मुद्गल की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट में उछला धोनी का नाम

5:50 बजे। नोएडा के इनकम टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर का अश्लील वि़डियो इंटरनेट नेट पर अपलोड हुआ। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

5:40 बजे। झारखंड में न‍क्‍सलियों ने कांग्रेस के चुनाव प्रचार की गाड़ी को जलाया

5:15 बजे। नोएडा में इंजीनियरिंग विभाग के हेड यादव सिंह के ठिकानों पर आयकर के छापे।

4:47 बजे। संपन्न हुआ 18 सार्क सम्मेलन। पीएम मोदी और नवाज में मिलाए हाथ, अगला सार्क सम्मेलन 2016 में इस्लामाबाद में होगा।

4:20 बजे। आतंकियों और सेना के बीच जारी मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद।

3:58 बजे। प्रधानमंत्री राहत कोष में रक्षा संगठन ने दिए 48.9 लाख रुपये| डिफेंस इस्टेट्स ऑर्गनाइजेशन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान के रूप में 48.9 लाख रुपये का एक चेक रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को सौंपा।

3:51 बजे। 43 देशों के लिए ई-वीसा सुविधा। सरकार ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक वीसा (ई-वीसा) सुविधा शुरू की। इसके साथ ही 43 देशों के पर्यटक सिर्फ चार चरणों में भारतीय वीसा हासिल कर सकेंगे।

3:41 बजे। आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ में तीन आतंकी और तीन स्थानीय लोगों की मौत हो गई।

3:21 बजे। संसद में सपा पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सरकार कालेधन के लिए कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि करीब अस्सी लाख रुपए विदेशी बैंकों में जमा है। यह बात अच्छी है कि सरकार ने एसआईटी गठित की। लेकिन प्रधानमंत्री को यह जवाब देना होगा कि अब तो सौ दिन से ज्यादा हो गए। काला धन आखिर कब आएगा।

3:11 बजे। काबुल में आत्मघाती कार बम विस्फोट में 5 की मौत| अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को एक आत्मघाती कार हमलावर ने ब्रिटिश दूतावास के वाहन को टक्कर मारकर दी, जिससे हुए विस्फोट में पांच अफगानिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए।

3:00 बजे। वॉल्श के बाद महिला टीम के कोच हॉगुड भी भारत छोड़ेंगे| हॉकी इंडिया (एचआई) द्वारा सीनियर पुरुष टीम के कोच टेरी वॉल्श की सेवाएं नहीं लेने के स्पष्टीकरण के बाद अब सीनियर महिला टीम के कोच नील हॉगुड ने भी अपना करार बढ़ाने से इंकार कर दिया है।

3:00 बजे। जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा के लिए दूसरे चरण के तहत होने वाले मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में शुक्रवार को यहां रैलियां करेंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि मोदी जम्मू क्षेत्र के उधमपुर और पूंछ जिलों में चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे।

2:55 बजे। शुक्रवार को महाराष्‍ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच फिर से बातचीत शुरू होगी। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री फड़णवीस ने कहा है कि शिवसेना केंद्र में एनडीए का हिस्‍सा है और ऐसे में हम चाहते हैं कि वह राज्‍य में भी हमारे साथ आए।

2:45 बजे। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के जम्मू एवं कश्मीर के इलाके में बनने वाला पश्चिमी विक्षोभ, हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। अगले 24 घंटों में जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभाना है।

2:30 बजे। केंद्र सरकार में योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुवार को कहा कि जब तक नई संस्था नहीं बन जाती तब तक योजना आयोग काम करता रहेगा। सिंह ने राज्यसभा में बताया, "भले ही योजना आयोग में उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अब भी काम कर रहा है।"

2:20 बजे। ऑस्‍ट्रेलियन क्रिकेटर फिल ह्यूज की मौत के भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच अभ्‍यास मैच को टाल दिया गया है।

2:15 बजे। उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक परिवार के तीन लोग उस समय पत्‍थरबाजी में घायल हो गए जब वे एक शराबी व्‍यक्ति का अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने से विरोध कर रहे थे। यह घटना शहर के खालापार इलाके की है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस की ओर से दी गई जानकाी के मुताबिक परिवार वालों के विरोध करने पर आरोपी ने पीड़‍िता के घर पर पत्‍थर फेंके और फायरिंग भी।

2:10 बजे। उत्‍तर उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर में एक तालाब में गिरने से पांच बच्‍चों की मौत हो गई है। यह हादसा गुरुवार सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि यह बच्‍चे गांव में लगे मेले से वापस लौट रहे थे।

2:05 बजे। पाक के आतंरिक मामलों के पूर्व मंत्री रहमान मलिक का दावा पाक में हैं आईएस की मौजूदगी के कागजी सुबूत। मलिक ने कहा है कि इस बात के भी पक्‍के सुबूत हैं कि आईएस ने पाक में तहरीक-ए-तालिबान से हाथ मिला लिया है। जल्‍द ही पाक में आईएस के नए मुखिया के नाम का ऐलान होगा।

02:00 बजे। आतंकी हाफिज सईद को मिली लाहौर में रैली की इजाजत

01:50 बजे। सार्क में बैठकें, इधर फायरिंग-उमर अब्दुल्ला

01:30 बजे आज भारत को सौंपी जाएगी सार्क की कमान, नेपाल की राजधानी काठमांडू में चल रहे सार्क सम्मेलन के दौरान आज सार्क की कमान भारत को सौंपी जाएगी। यानी अब सार्क का अगला चेयरमैन भारत से होगा। सार्क की कमान भारत के हाथ आने के बाद ये भारत की जिम्मेदारी होगी कि इसे कैसे कैसे कामयाब बनाया जाए।

01:00 बजे। जेटली काले धन पर आज लोकसभा में देंगे जवाब।

12:47 बजे। सार्क सम्मेलन में रिट्रीट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ ने की मुलाकात, दोनों ने एक-दूसरे से मिलाया हाथ और हुई बातचीत। नेपाल के पीएम सुशील कोइराला की कोशिश से हुई मुलाकात।

12:40 बजे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में जिनके खिलाफ जांच चल रही है, उन्हें बीसीसीआई इलेक्शन से दूर रखा जाना चाहिए।

12: 25 बजे। सार्क सम्‍मेलन के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और पाकिस्‍तानी पीएम नवाज शरीफ को आपस में बात करनी चाहिए।

12:12 बजे। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि दी है।

11:51 बजे। बीसीसीआई चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रैचाइजी क्यो नहीं रद्द कर देती-सुप्रीम कोर्ट

11:47 बजे। अर्निया सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद

11:32 बजे। कालाधल मामले में विरोध कर रहे टीएमसी सांसद काली शॉल ओढ़कर संसद पहुंच।

11:29 बजे। आरएस पुरा सेक्टर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो लोग घायल

11:17 बजे। टीएमसी के सांसद लगातार दूसरे दिन संसद के बाहर कालाधन के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

10:18 बजे। ताजा जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी फिल ह्यूज घरेलू मैच के दौरान ही घायल हुए थे, जिसके बाद उनकी मौत की खबर है। एक घरेलू मैच में बल्लेबाजी के दौरान सिर में लगी चोट के बाद घायल आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज की मौत हो गई।

10:02 बजे|
सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ जिले में पिछले 48 घंटे में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम किया।

10:00 बजे। शुक्रवार को नरेंद्र मोदी जम्‍मू में चुनावी रैली करेंगे। पांच दिसंबर को जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के तहत के लिए मतदान होगा।

9:55 बजे। आज सार्क सम्‍मेलन का आखिरी दिन। सुबह 10:15 बजे सार्क नेताओं के लिए आयोजित होगी रिट्रीट सेरेमनी।

9:50 बजे। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.31 बजे 20.32 अंकों की तेजी के साथ 28,406.51 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 12.75 अंकों की तेजी केसाथ 8,488.50 पर कारोबार करते देखे गए।

9:45 बजे। आईपीएल फिक्सिंंग मामले में आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। माना जा रहा है सुप्रीम कोर्ट आज एन श्रीनिवासन, राज कुंद्रा, गुरुनाथ मयप्‍पन और सुंदर रमन के साथ बीसीसीअाई की ओर से दिए गए जवाबों को सुनेगा।

9:37 मिनट। बडगाम फायरिंग केस में सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्‍वॉयरी में नौ लोगों को दोषी पाया। सेना ने एक जेसीओ के साथ ही आठ जवानों को दो लड़कों की हत्‍या का दोषी करार दिया। नौ लोगों के खिलाफ जल्‍द शुरू होगी कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया।।

9:10 बजे। एचएसबीसी बैंक ने अपनी रिपोर्ट में भारत को एशिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय बाजार करार दिया है। एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में चीन सबसे लोकप्रिय बाजार के तौर पर शीर्ष पर रहा और एशियाई शेयर बाजारों में दूसरे जबकि थाइलैंड तीसरे स्थान पर रहा।

9:00 बजे। सीबीआई ने उत्‍तर प्रदेश के बंदायू रेप केस मामले में तैयार रिपोर्ट में लड़‍कियों की मौत को आत्‍महत्‍या करार दिया। सीबीआई ने इाके साथ ही यह मानने से भी इंकार कर दिया है कि इन लड़कियों का बलात्‍कार हुआ था। 28 नवंबर को सीबीआई की ओर से संपूर्ण रिपोर्ट फाइल की जाएगी। एक महिला आयोग ने दर्ज कराई अपनी आपत्ति।

8:45 बजे। कश्‍मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन पोस्‍टर चिपका कर दी लोगों को यह पोस्‍टर पुलवामा में नजर आए हैं। इन पोस्‍टरों में सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं से चुनावों से दूर रहने को कहा गया है। हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर सैयद सलाउद्दीन जो इस समय पाकिस्‍तान में है, उसने इन चुनावों को भारत सरकार की गंदी साजिश करार दिया है।

8:30 बजे। सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ जिले में पिछले 48 घंटे में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम किया। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में गुरुवार को बताय कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक गिरोह ने पूंछ जिले में बालाकोट सेक्टर के पंजनी नल्लाह में घुसपैठ की कोशिश की।

8:15 बजे: महिलाओं पर केंद्रित अपने 'दिल्ली डायलॉग' कार्यक्रम के दूसरे दौर में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने महिलाओं के लिए दो लाख शौचालय बनवाने, दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई के लिए 100 त्वरित अदालतें स्थापित करने और वाई-फाई से जुड़े सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कई चुनावी वादे किए।

8:00 बजे: SAARC बैठक खत्म होने से पहले ही पाक लौटेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, वे गुरुवार शाम 6 बजे ही पाकिस्तान के लिए रवाना हो जाएंगे, जबकि पहले उन्हें शुक्रवार सुबह 7 बजे काठमांडू से उड़ान भरनी थी।

7: 45 बजे: नई दिल्ली। लगता है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कोशिश रंग लायी है तभी तो तेंदुलकर से मिलने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि भारत सरकार मुक्केबाज सरिता देवी को अस्थायी तौर पर प्रतिबंधित किए जाने के फैसले पर फिर से विचार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) से अपील करेगा। पढ़ें: पूरी खबर..सरिता के लिए सोनोवाल से मिले तेंदुलकर

7:30 बजे: कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बुधवार रात ये जानकारी दी। इसके मुताबिक सेवा नियमावली को यौन उत्पीड़न के दायरे में रखा गया है। साथ ही दफ्तर को महिलाओं के लिए अधिक अनुकूल बनाने के लिए इस नियमावली को संशोधित किया गया है। पढे: पूरी खबर: सावधान! महिलाओं का किया इंसल्ट तो लगेगा रेप का आरोप

7:15 बजे: हैदराबाद। टीवी और बॉलिवुड की दुनिया में सेक्स रैकेट और स्कैंडल आम बात हो गई है। हैदराबाद पुलिस ने यहां के पॉश इलाके मोतीनगर इलाके में छापे मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पढ़े: पूरी खबर सेक्स रैकेट में पकड़ी गई एक और एक्ट्रेस, पहले भी हुई थी गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+