राहुल के पास प्रशासनिक योग्‍यता की कमी: शरद पवार

Sharad Pawar on Rahul Gandhi
नई दिल्‍ली। नेशनलिट कांग्रेस पार्टी प्रमुख और भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी में सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं है। पवार का कहना है कि पहले उन्‍हें मनमोहन सिंह के साथ काम करके प्रशासन को बेहतर ढंग से समझना होगा, तभी वह यूपीए को लीड कर सकते हैं। पवार ने संभावना जताई है कि लोकसभा में भाजपा को अधिक सीटें मिलेंगी लेकिन पूर्ण बहुमत मिलना संभव नहीं है।

पवार ने राहुल गांधी के नेतृत्‍व में काम करने की संभावना से इनकार कर दिया और कहा हमारे बीच एक जेनरेशन गैप है।

तीसरे मोर्चे की संभावना पर पवार का कहना है कि अभी हमने कुछ समय पहले देखा कि कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों का समर्थन कर रही है। ऐसे में तीसरे मोर्चे की संभावना इस पर ही निर्भर करेगी कि कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतती है। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने नितिन गडकरी के साथ एक राजनीतिक मंच साझा किया था। जिसके बाद उम्‍मीद की जा रही है कि वह भाजपा के साथ आ सकते हैं। हालांकि अभी आधि‍कारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+