संजय निरुपम का विवादित बयान, 'सर्जिकल स्ट्राइक ही नहीं, पूरी मोदी सरकार फर्जी है'

मुंबई में कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक और मोदी सरकार को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी होने के बाद सिय़ासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने जहां भारतीय जनता पार्टी पर सेना की बहादुरी के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है, वहीं भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस के बयान पाकिस्तान और आतंकवादियों को खुश करने वाले हैं। इस बीच मुंबई में कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक और मोदी सरकार को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है।

'2018 में 1975 की बात करते हैं मोदी'

'2018 में 1975 की बात करते हैं मोदी'

सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निरुपम ने कहा, 'वो (पीएम मोदी) ना नीरव मोदी पर बोलते हैं और ना मेहुल चोकसी पर बोलते हैं। उनकी सरकार में सैनिक और किसान मर रहे हैं। छात्रों को उनका वजीफा नहीं मिल रहा और वो इसपर एक शब्द नहीं बोल रहे। ना केवल सर्जिकल स्ट्राइक बल्कि पूरी मोदी सरकार ही फर्जी है और पीएम मोदी सबसे फर्जी आदमी हैं। 2018 में पीएम मोदी मुंबई आते हैं और 1975 की इमरजेंसी पर भाषण देते हैं, वो 2018 के बारे में कुछ नहीं बोलते।'

'देश को सेना पर विश्वास, फिर वीडियों क्यों'

'देश को सेना पर विश्वास, फिर वीडियों क्यों'

इससे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करने पर मोदी सरकार पर हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा कि पूरा देश सेना का सम्मान करता है, पूरे देश को भारतीय जवानों पर विश्वास है, फिर सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी। भाजपा राजनीतिक शोषण कर देश की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सेना की बहादुरी पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

'राहुल ने सर्जिकल स्ट्राइक को खून की दलाली कहा'

'राहुल ने सर्जिकल स्ट्राइक को खून की दलाली कहा'

वहीं, पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान और आतंकवादियों को खुश करने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि क्या देश की सेना के मनोबल को तोड़ना ही कांग्रेस पार्टी का एकमात्र उद्देश्य बचा है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों के साहस पर गर्व कर रहा था तो राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को खून की दलाली कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+