अब सिर्फ ब्लू टिक ही नहीं गोल्डन और ग्रे रंग के बैज से भी होगा ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड
ट्विटर पर अब कंपनियों के वेरिफाइड अकाउंट में गोल्डन टिक होगा, सरकार के लिए वेरिफाइड अकाउंट का टिक ग्रे रंग का होगा। वहीं व्यक्तियों के लिए (सेलिब्रिटी या नहीं) ब्लू टिक ही रहेगा।

Twitter Verified Accounts Features: अब तक आपने ट्विटर पर सिर्फ वेरिफाइड अकाउंट के आगे ब्लू टिक देखा होगा। लेकिन अब ट्विटर अकाउंट तीन रंगों में वेरिफाइड होगा। जी हां, ट्विटर का अपडेटेड अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम आखिरकार लॉन्च हो गया है। पहले आपको हर वेरिफाइड अकाउंट के आगे ब्लू टिक दिखाई देता है, लेकिन अब कुछ वेरिफाइड अकाउंट आपको 'गोल्डन' और 'ग्रे' रंग के दिखाई देंगे। ट्विटर खातों को अब तीन रंगों से के साथ वेरिफाइड किया जाएगा। सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर का अपडेटेड अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद से ही ट्विटर अकाउंट अब तीन रंगों में वेरिफाइड किया जा रहा है।
Recommended Video
सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर का अपडेटेड अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम लॉन्च करने की जानकारी ट्विटर पर दी। एलन मस्क ने ट्वीट किया, ''देरी के लिए माफी चाहता हूं। हम अस्थायी रूप से अगले हफ्ते से वेरिफिकेशन प्रोग्राम लॉन्च कर रहे हैं।''
एलन मस्क ने जानकारी दी है कि अब कंपनियों के वेरिफाइड अकाउंट में गोल्डन टिक होगा, सरकार के लिए वेरिफाइड अकाउंट का टिक ग्रे रंग का होगा। वहीं व्यक्तियों के लिए (सेलिब्रिटी या नहीं) ब्लू टिक रहेगा। एलन मस्क ने यह भी बताया कि नई ऑटोमेटिक व्यवस्था बनने तक इन सभी अकाउंट्स को फिलहाल मैन्युअली वेरिफाइड किया जाएगा।'

हालांकि द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर 'ट्विटर ब्लू' सब्सक्रिप्शन कंपनी के सुरक्षा कर्मचारियों की चेतावनी के बावजूद शुरू कर दिया गया है। एलन मस्क ने इससे पहले 7.99 USD (1600 रुपये) हर महीने देकर अपना ट्विटर अकाउंट वेरिफाई करवाने की स्कीम की शुरुआत की थी।
एलन मस्क के इस फैसले का गलत प्रभाव पड़ा। कई लोगों ने पैसे देकर फेक अकाउंट को वेरिफाइड करवाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद एलन मस्क ने पैसे देकर अकाउंट वेरिफाई करने वाले सिस्टम को बंद कर दिया था। हालांकि अब ट्विटर द्वारा किसी दूसरी कंपनी या व्यक्ति के नाम से बने ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications