'महाराष्ट्र कैबिनेट में एक भी महिला नहीं, सन्नाटा क्यों है', प्रियंका ने इशारों-इशारों में स्मृति को घेरा
'महाराष्ट्र कैबिनेट में एक भी महिला नहीं, सन्नाटा क्यों है', प्रियंका चतुर्वेदी ने इशारों-इशारों में स्मृति ईरानी को घेरा
मुंबई, 09 अगस्त: महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कैबिनेट विस्तार किया। शिंदे के राज्य की सत्ता संभालने के 40 दिन बाद कैबिनेट विस्तार हुआ है। वहीं शिवसेना के उद्धव ठाकरे शिवसेना गुट ने महाराष्ट्र कैबिनेट को लेकर एकनाथ शिंदे की सरकार पर हमला बोला है। 20 सदस्यीय शिंदे कैबिनेट में महिलाओं को ना शामिल किए जाने पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी में महिला नेताओं खासकर कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

अविचलित मंत्री जी कहां हैं, अब चुप्पी क्यों?
प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसते हुए ट्टिटर पर लिखा "समझ में नहीं आ रहा है कि बीजेपी में महिला नेताओं को समान के बजाय दूसरे दर्जे के नागरिकों की तरह व्यवहार करने के लिए ठीक क्यों है। उन्होंने लिखा अविचलित मंत्री जी कहां हैं, अब चुप्पी क्यों?" राज्यसभा सदस्य ने ट्वीट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का डॉयरेक्टर नाम नहीं लिखा है लेकिन इशारों में उन पर निशाना साधा है।

मुंबई के साथ सौतेला व्यवहार करने का लगाया अरोप
चतुर्वेदी ने तंज कसा "केवल शब्दों से महिला सशक्तिकरण का समर्थन करें न कि कार्रवाई से?" महाराष्ट्र सरकार पर मुंबई के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रियंका ने कहा कि शहर के केवल एक विधायक को कैबिनेट में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा मुंबई के केवल एक विधायक को कैबिनेट में मंत्री के रूप में देखकर दुख हुआ। मुंबई के लिए सौतेला व्यवहार स्पष्ट है,।

उद्धव से बगावत करने वाले विधायकों पर भी कसा तंज
वहीं एक दूसरे ट्टीट में प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा उन लोगों को ये महसूस करना चाहिए जो शिवसेना को धोखा देने के बावजूद केवल मंत्री बनने से चूक गए, उनका नाम लेकन हम उन्हें शर्मिंदा नहीं करना चाहते।

संजय राठौड़ के मंत्री बनने से भाजपा में मची हडकंप
गौरतलब है कि शिंदे मंत्रीमंडल में शिवसेना विधायक संजय राठौड़ को शामिल करने सेभाजपा खेमे में भी हड़कंप मच गया है। राठौड़ को पुणे की एक महिला की मौत के मामले में आरोपों के कारण महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्हें महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल किए जाने पर भाजपा की राज्य उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने इसे "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया है।

चित्रा बाघ बोलीं- लेकिन मैं लड़ाई जारी रखूंगी
भाजपा की राज्य उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने ट्टीट कर लिखा- यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूजा चव्हाण की मृत्यु के कारण पूर्व मंत्री संजय राठौड़ को फिर से मंत्री का पद दिया गया है। भले ही संजय राठौड़ फिर से मंत्री बन गए हों, लेकिन मैं उनके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगी। उन्होंने आगे लिखा चित्रा वाघ जी के लिए महसूस करो। किए गए सभी प्रयासों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications