नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया पर बरसाईं गालियां, न्यूक्लियर टेस्ट की धमकी

साउथ कोरियन डिफेंस मिनिस्ट्री के प्रवक्ता के मुताबिक नॉर्थ कोरिया की ओर से हुई आर्टिलरी फायरिंग में आर्टिलरी शेल्स मैरीटाइम बॉर्डर के दक्षिण में गिरे हैं। जिसके जवाब में समुद्र के नॉर्थ कोरियन बॉर्डर पर भी फायरिंग की गई। डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक नॉर्थ कोरिया की ओर से आर्टिलरी और मल्टीपल रॉकेट लांचर्स के जरिए करीब 500 राउंड फायरिंग की गई है जिसमें से 100 शेल्स सी बॉर्डर के दक्षिणी दिशा की ओर गिरे हैं।
साउथ कोरिया ने इसके जवाब में के-9 तोपों से 300 राउंड फायरिंग की। यह घटना नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन की उस धमकी के बाद हुई है जिसमें उन्होंने एक नए तरह के न्यूक्लियर टेस्ट की धमकी दी थी। यह धमकी जोंग की ओर से साउथ कोरिया-अमेरिका के वार्षिक सैन्य अभ्यास के तहत दी थी जिसे नॉर्थ कोरिया ने उनके इलाके में दाखिल होने का अभ्यास करना करार दिया था।
इस फायरिंग की वजह से साउथ कोरिया के बाएनयोंग और येयॉनप्यांग इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया है। साउथ कोरिया के कोस्ट गार्ड की ओर से बताया गया है कि सोमवार दोपहर से आसपास के द्वीपों पर जहाजों की सेवा को बंद कर दिया गया है और यहां पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
नॉर्थ और साउथ कोरिया की ओर से फायरिंग की इस घटना को नॉर्दन लिमिट लाइन पर अंजाम दिया गया है जो कि पेनिसुला के वेस्टर्न कोस्ट पर एक विवादित मैरीटाइम बॉर्डर है। साल 2010 में नॉर्थ कोरिया ने येयॉनप्यांग द्वीप पर फायरिंग की थी जिसकी वजह से दो सैनिकों और दो नागरिकों की मौत हो गई थी।
इस इलाके में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई खतरनाक टकराव हुए हैं।यूनाइटेड नेशन की ओर से साल 1950-1053 में हुए युद्ध के बाद तय किए इस बॉर्डर को नॉर्थ कोरिया नहीं मानता है। सोमवार की सुबह नॉर्थ कोरिया की ओर से साउथ कोरिया को एक फैक्स भेजकर इस बात की जानकारी दी गई कि वह वेस्टर्न कोस्ट से एक लाइव फायर अभ्यास की शुरुआत करने जा रहा है।
साउथ कोरिया मिलिट्री अथॉरिटीज की ओर से किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही है लेकिन यहां की आधिकारिक न्यूज एजेंसी यॉनहैप की मानें तो यहां पर एफ-15के फाइटर जेट्स को तैनात कर दिया गया है और मिलिट्री शिप्स बॉर्डर के पास स्टैंडबाई पोजिशन पर हैं।
वहीं नॉर्थ कोरिया की ओर से दी गई 'नए तरह' के न्यूक्लियर टेस्ट की धमकी के बाद इस बात का डर भी बढ़ गया है कि शायद नॉर्थ कोरिया ने यूरेनियम बेस्ड न्यूक्लियर बमों को मैन्यूफैक्चर करने में तरक्की कर ली है। सियोल में साउथ कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से नॉर्थ कोरिया को न्यूक्लियर टेस्ट की कीमत अदा करने की धमकी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications