नोरा फतेही ने कैमरे पर सबके सामने पहनी बिकिनी, वायरल हुआ वीडियो, वरुण धवन ने भी किया कमेंट
मुंबई, 18 जून: अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही ने अपने डांस के लिए बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं और पसंद किए जाते हैं। नोरा अपने फिटनेस और डांस से जुड़े वीडियो अक्सर शेयर भी करती हैं। हालांकि इस बार वो एक अलग तरह के वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। जिस पर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि कई बॉलीवुड सितारों ने भी रिएक्शन दिया है। नोरा का ये वीडियो बिकिनी पहनने का है।

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नोरा पिंक कलर के हुडी में दिखा रही हैं। फिर बाद में अचानक उसी हुडी पर वह ब्लैक कलर की बिकनी पहने दिखती हैं और चश्मा लगा लेती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- शॉविंग माइसेल्फ इन बिकनी।
नोरी की वीडियो पर धवन ने भी किया कमेंट
उनका यह मजेदार वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर कई फनी कमेंट आ रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा है कि कैसे सर्दी में भी आप बिकिनी पहन सकते हैं ये नोरा ने दिखाया है। नोरा के इस वीडियो पर लाखों कमेंट और लाइक आ चुके हैं। आम यूजर्स के साथ ही कई फिल्मी सितारों ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है। वरुण धवन ने भी कमेंट में हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया है।

नोरा टीवी पर भी दिखती रहती हैं
नोरा फतेही कई फिल्मों में आयटम नंबर कर चुकी हैं। अपने डांस की वजह से टीवी के कई डांस शो में भी वो आती रहती हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो इन दिनों वो 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में नोरा फतेही अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications