'एक तो कम जिन्दगानी' पर डांस करते हुए ये हो गया था नोरा फतेही का हाल, वीडियो

एक था कम जिन्दगानी पर डांस करते हुए ये हो गया था नोरा का हाल, वीडियो

नई दिल्ली। अभिनेत्री नोरा फतेही ने बीते कुछ वक्त में अपने डांस से सबका ध्यान खींचा है। उनके डांस नंबर खूब पसंद भी किए जा रहे हैं। हाल ही में उनका गाना 'एक तो कम जिंदगानी' आया है, जो खूब हिट हो रहा है लेकिन इस गाने की शूटिंग और डांस प्रेक्टिस के दौरान नोरा को काफी मुश्किलें आईं। उनके पैर और टांगे तक जख्मी हो गईं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

फतेही ने शेयर किया वीडियो

फतेही ने शेयर किया वीडियो

फिल्म 'मरजावां' के गाने एक तो कम जिन्दगानी में नोरा फतेही के डांस की तारीफ हो कही है। नोरा फतेही ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाला है जिसमें 'एक तो कम जिंदगानी' के बिहाइंड द सीन्स को पेश किया गया है। इन वीडियो में बताया गया है कि इस गाने के मुश्किल डांस स्टेप करने के लिए उन्हें कितना कुछ सहना पड़ा। इस गाने के डांस प्रैक्टिस वीडियो में वो कराहती दिख रही हैं।

यूजर्स ने की तारीफ

नोरा फतेही ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है, जिसे खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में 'एक तो कम जिंदगानी' कैसे शूट हुआ ये पूरा दिखाया है। डांस के बाद नोरा के पांव सूजे हुए और चोटिल नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही के चेहरे पर भी दर्द दिख रहा है।सोशल मीडिया यूजर्स नोरा की लगन की तारीफ कर रहे हैं।

 नोरा के घुटने तक छिल गए

नोरा के घुटने तक छिल गए

नोरा फतेही के ना सिर्फ पैर सूज गए बल्कि 'एक तो कम जिंदगानी' की शूटिंग के दौरान उनको घुटने में भी काफी चोट लगी। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नोरा अपने घुटनों पर दवाई लगाती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस साल नोरा के कई गाने प्ले लिस्ट में टॉप पर रहे हैं। 'एक तो कम जिंदगानी' के अलावा वे बाटला हाउस में 'साकी-साकी' सॉन्ग में नजर आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+