अब 'Pride Station' के नाम से जाना जाएगा नोएडा सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन, ट्रांसजेंडर करेंगे संचालन
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने मंगलवार को अपने एक मेट्रो स्टेशन का नाम आधिकारिक तौर पर बदल दिया है। अब नोएडा 50 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'प्राइड स्टेशन' कर दिया गया है। जो ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित है। यह उत्तर भारत का इस तरह का पहला मेट्रो स्टेशन है। खास बात ये है कि यहां का संचालन भी ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग ही करेंगे। गौतम बौद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह और एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने स्टेशन के नए नाम का अनावरण किया है, जिसे पहले सेक्टर 50 स्टेशन के रूप में जाना जाता था।
Recommended Video

तैनाती से पहले प्रशिक्षण प्रदान किया गया
मेट्रो स्टेशन पर सेवाओं के लिए एनएमआरसी द्वारा भर्ती किए गए ट्रांसजेंडर समुदाय के छह सदस्य स्टेशन पर मौजूद रहे। इस दौरान एनएमआरसी की कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस की डिप्टी जनरल मैनेजर संध्या शर्मा ने कहा, इन सदस्यों को तैनाती से पहले एनएमआरसी द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। पश्चिमी यूपी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो का संचालन करने वाले एनएमआरसी ने कहा कि ये उत्तर भारत में मेट्रो नेटवर्क द्वारा शुरू की गई इस तरह की पहली पहल है।

पहले 'शी-मैन' और 'रेन्बो' जैसे नामों पर हुआ था विचार
ऑपरेटर ने कहा, 'ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को कार्य में शामिल करने और उनकी सार्थक भागीदारी के लिए एनएमआरसी ने ये कदम उठाया है। 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में 4.9 लाख ट्रांसजेंडर हैं, जिनमें से लगभग 35,000 एनसीआर में रह रहे हैं। वर्तमान में ये संख्या कई गुना तक बढ़ सकती है।' ये पहल ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 से प्रेरित है, जो ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए केंद्र द्वारा पारित किया गया था और उनके कल्याण के लिए काम कर रहा है। इससे पहले जून 2019 में घोषणा की गई थी कि इस मेट्रे स्टेशन का नाम 'शी-मैन' होगा। बाद में ये फैसला भी हुआ कि इसका नाम 'रेन्बो' होगा।

कोच्ची मेट्रो रेल लिमिटेड ने भी लिया था ऐसा फैसला
इससे पहले केरल में कोच्ची मेट्रो रेल लिमिटेड ने भी 2017 में 23 ट्रांसजेंडर की भर्ती करने जैसा बड़ा फैसला लिया था। अब एनएमआरसी ने एक बयान में कहा है, 'स्टेशन को 'प्राइड' नाम दिया गया है, एनएमआरसी परिवार के हिस्से के रूप में ट्रांसजेंडर समुदाय के योग्य सदस्य होने पर एनएमआरसी को बेहद गर्व महसूस हो रहा है। यह समुदाय के बीच गर्व की भावना भी पैदा करता है और एनएमआरसी का यह कदम इस समुदाय के सदस्यों के उत्थान के लिए एक आशा की किरण है और उन्हें लेकर जो रूढ़ियां हैं, उन्हें तोड़ने में मदद करता है ताकि वे भी एक गरिमापूर्ण जीवन जी सकें।' इस नाम का फैसला आम जनता, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों से सुझाव प्राप्त करने के बाद लिया गया है, जो ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए काम करते हैं।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications