क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Nobel Prize 2019 Winners List: नोबेल पुरस्कार 2019 विजेताओं की पूरी सूची

Google Oneindia News

नई दिल्ली। नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल पुरस्कार देना शुरू किया गया था। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में मिलने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस साल पिछले सोमवार से नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम का ऐलान होना शुरू हो गया था।

abhijit banerjee, esther duflo, abhijeet banerjee, nobel prize in economics 2019, abhijit banerjee nobel, economics nobel prize 2019, abhijit vinayak banerjee,

अर्थशास्त्र

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। इस क्षेत्र में नोबेल के लिए इस बार तीन अर्थशास्त्रियों अभिजीत बैनर्जी, एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर को चुना गया है। इन्हें ये पुरस्कार 'वैश्विक गरीबी खत्म करने के प्रयोग' के इनके शोध के लिए दिया गया है।

दिलचस्प बात ये है कि अभिजीत की पत्नी एस्थर डुफ्लो को भी ये पुरस्कार मिला है। वर्तमान में अभिजीत मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी में इकनॉमिक्स के प्रफेसर हैं। इसके साथ ही वह अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी ऐक्शन लैब के को-फाउंडर भी हैं।

शांति

शांति

शांति के क्षेत्र के लिए भी नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस बार शांति का नोबेल पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री एबे अहमद अली को दिया गया है। वह इथोपिया के पहले ऐसे शख्स हैं, जिन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। शांति के क्षेत्र में दिया गया ये 100वां नोबेल पुरस्कार है।

साहित्य क्षेत्र

साहित्य क्षेत्र

साहित्य के क्षेत्र में पोलिश लेखक ओल्गा टोकार्चुक और पीटर हैंडका को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इनमें ओल्गा टोकार्चुक को 2018 के लिए जबकि पीटर हैंडका को 2019 के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें बीते साल किसी को भी साहित्य का पुरस्कार नहीं दिया गया था। इसलिए इस बार पिछले साल के विजेता के नाम का एलान भी हुआ है।

प्रतिष्ठित पुरस्कार देने वाली स्वीडिश एकेडमी ​ने बीते साल एक यौन उत्पीड़न मामले के कारण पुरस्कार की घोषणा नहीं की थी। टोकार्चुक को पिछले साल मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार भी दिया गया था। उन्हें साल 2018 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

इस साल के साहित्य में नोबेल पुरस्कार हैंडका को दिया गया। 76 साल के हैंडका ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार और नाटककार हैं। उन्हें मानवीय अनुभवों की विशेषता और परिधि के बाहर एक प्रभावशाली काम करने के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। वहीं 57 साल की पोलिश लेखक टोकार्चुक को जीवन की परिधियों से परे एक कथात्मक परिकल्पना करने के लिए पुरस्कार दिया गया है।

रसायन शास्त्र

रसायन शास्त्र

रसायन शास्त्र के क्षेत्र में नोबेल के लिए तीन वैज्ञानिकों के नाम की घोषणा हुई है। इन्हें लिथियम-आयन बैटरी बनाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये तीन वैज्ञानिक जॉन बी गुडइनफ, एम स्टेनली व्हिटिंगम और अकीरा योशिनो हैं। इन्होंने रिचार्जेबल उपकरण बनाए हैं। जिनका इस्तेमाल पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाता है।

वैज्ञानिक जॉन बी गुडइनफ की उम्र 97 साल है। इसलिए वह इस पुरस्कार को जीतने वाले सबसे ज्यादा उम्र के वैज्ञानिक बन गए हैं। ये विजेता पुरस्कार में मिलने वाली राशि को साझा करेंगे। जो करीब 1.01 मिलियन डॉलर (लगभग 7.40 करोड़ रुपये) है।

भौतिकी क्षेत्र

भौतिकी क्षेत्र

भौतिकी के क्षेत्र में 2019 का नोबेल पुरस्कार कनाडा मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स और स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों माइकल मेयर और डिडियर क्वेलोज को दिए जाने की घोषणा की गई है।

जेम्स पीबल्स को ब्रह्माण्ड विज्ञान पर नए सिद्धांत रखने, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को सौरमंडल से परे एक और ग्रह खोजने के लिए संयुक्त रूप से पुरस्कार दिए जाने के लिए चुना गया है। बता दें जेम्स पीबल्स ने बिग बैंग, डार्क मैटर और डार्क एनर्जी पर जो काम किया है, उसे ही ब्रह्मांड विज्ञान का आधार माना जाता है।

मिशेल और डिडिएर ने 51 पेगासी बी ग्रह की खोज की थी। गैस से बना यह विशाल ग्रह पृथ्वी से 50 वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा लगा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस साल पुरस्कार की राशि का आधा हिस्सा जेम्स को दिया जाएगा, जबकि दूसरे हिस्से को मेयर और डिडिएर के बीच आधा-आधा बांट दिया जाएगा।

चिकित्सा क्षेत्र

चिकित्सा क्षेत्र

चिकित्सा के क्षेत्र में इस साल तीन वैज्ञानिकों को दुनिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने के लिए चुना गया है। ये तीन वैज्ञानिक अमेरिका के विलियम कैलीन, ग्रेग सीमेंजा और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ हैं। तीनों वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से प्रतिष्ठित नोबेल 2019 सम्मान से नवाजा जाएगा।

इन वैज्ञानिकों को कोशिकाओं में जीवन और ऑक्सीजन को ग्रहण करने की क्षमता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

ये हैं 2018 के नोबेल पुरस्कार विजेता-

ये हैं 2018 के नोबेल पुरस्कार विजेता-

1. चिकित्सा- चिकित्सा के क्षेत्र में अमेरिका के जेम्स पी. एलिसन और जापान के तासुकू होन्जो को नोबेल पुरस्कार मिला था। इन्हें इम्यून चेकपॉइंट थ्योरी के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2. भौतिकी- भौतिकी के क्षेत्र में अमेरिका के ऑर्थर अश्किन, फ्रांस के जेरार्ड मोउरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड के नोबेल से सम्मानित किया गया था। इन्हें लेजर फिजिक्स के क्षेत्र में अपने काम के लिए ये पुरस्कार मिला था।

3. रसायन- रसायन के क्षेत्र में बीते साल अमेरिका की फ्रांसेस अर्नोल्ड, अमेरिका के जॉर्ज स्मिथ और ब्रिटेन के ग्रेगरी विंटर को नोबेल मिला था। इन्हें ये पुरस्कार डायरेक्टेड इवॉल्यूशन और फेज डिस्प्ले के क्षेत्र में नई खोजों के लिए दिया गया था।

4. शांति- शांति के क्षेत्र में इराक की नादिया मुराद और अफ्रीका के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के डेनिस मुकवेज को नोबले मिला था। नादिया ने यौन हिंसा के खिलाफ मुहिम चलाई थी। डेनिस ने यौन हिंसा की शिकार महिलाओं का इलाज किया था।

5. अर्थशास्त्र- अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम डी. नॉर्डहॉस और पॉल एम रोमर को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल से सम्मानित किया गया था। इन्हें ये पुरस्कार जलवायु परिवर्तन पर नई तकनीक की खोज के लिए दिया गया था।

6. साहित्य- साहित्या के क्षेत्र में किसी को भी नोबेल नहीं मिला था। क्योंकि नोबेल पुरस्कारों की घोषणा करने वाली 'दि स्वीडिश कमिटी' कई झंझावतों से गुजर रही थी। इस कमिटी में शामिल 18 सदस्यों में से एक कटरीना फ्रॉस्टेनशन के फटॉग्रफर पति जीन क्लोड अनॉर्ल्ट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा और फिर बलात्कार के जुर्म में दो साल की सजा सुनाई गई थी। कई सदस्यों ने इस्तीफा तक दे दिया था।

इंस्टाग्राम से हट गया ये काम का फीचर, अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमालइंस्टाग्राम से हट गया ये काम का फीचर, अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

Comments
English summary
Know about the winners of nobel prize 2019 in medicine and physics.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X