Nobel Prize 2019: अभिजीत से पहले भी कई भारतीयों को मिल चुका है नोबेल, जानिए कौन हैं वो
नई दिल्ली। भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बैनर्जी को साल 2019 के लिए अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उनके अलावा इस क्षेत्र में दो अन्य अर्थशास्त्री एस्थर डुफ्लो (अभिजीत बनर्जी की पत्नी) और अमेरिका के माइकल क्रेमर को पुरस्कार से नवाजा गया है। अभी तक ऐसे कई भारतीय हैं, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल से सम्मानित किया जा चुका है।
रविंद्रनाथ टैगौर- रविंद्रनाथ टैगौर को साल 1913 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था। वह इस पुरस्कार को पाने वाले पहले भारतीय व्यक्ति थे। इस सम्मान को पाने वाले वह पहले एशियाई भी थे। इसके अलावा वह नोबेल पाने वाले पहले गैर यूरोपीय भी बने थे।
चंद्रशेखर वेंकटरमन- सीवी रमन (चंद्रशेखर वेंकटरमन) को साल 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल मिला था। उन्हें प्रकाश के प्रकीर्णन पर किए गए शोध के लिए ये सम्मान दिया गया था।
मदर टेरेसा- अल्बानिया मूल की भारतीय मदर टेरेसा को साल 1979 में शांति के क्षेत्र में नोबेल से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1950 में मिशनरी ऑफ कोलकाता की स्थापना की थी और इसके जरिए उन्होंने मानव कल्याण के लिए भी काम किया। जिसके चलते उन्हें शांति के क्षेत्र में ये पुरस्कार मिला।
अमृत्य सेन- अर्थशास्त्र के क्षेत्र में साल 1998 में नोबेल पाने वाले अमृत्य सेन पहले एशियाई हैं। इन्होंने लोक कल्याणकारी अर्थशास्त्र की अवधारणा का प्रतिपादन किया था। साथ ही गरीबी और भुखमरी जैसे विषयों पर भी विस्तार से लिखा था।
कैलाश सत्यार्थी- इन्हें साल 2014 में शांति के क्षेत्र में नोबेल से सम्मानित किया गया था। उन्हें बच्चों के कल्याण के लिए किए गए काम के चलते ये पुरस्कार मिला था।
हरगोविंद खुराना- चिकित्सा के क्षेत्र में साल 1968 का नोबले पुरस्कार भारतीय मूल के वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना को दिया गया था। उनका जन्म पंजाब में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा अमरीका के एमआईटी इंस्टीट्यूट से पूरी की थी। जिसके बाद वह अमेरिका में ही बस गए।
सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर- भैतिकी के क्षेत्र में साल 1983 के नोबेल के लिए सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर को चुना गया था। उन्होंने चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद अमेरिका का रुख किया। फिर यहां उन्होंने खगोल भौतिक शास्त्र और सौरमंडल से संबंधित विषयों कई पुस्तकें लिखी थीं।
वेंकट रामाकृष्णन- भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक वेंकट रामाकृष्णन को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में साल 2009 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें ये पुरस्कार राइबोसोम की संरचना और कार्यप्रणाली पर अध्ययन के लिए दिया गया था।
वीएस नायपॉल- भारतीय मूल के लेखक वीएस नायपॉल को साहित्य के क्षेत्र में साल 2001 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने उपन्यासों में भारत को काफी महत्व दिया था।
अकाल तख्त प्रमुख ने की आरएसएस पर बैन की मांग, लगाया ये आरोप