केंद्र सरकार की इन स्कीमों में बिना आधार कार्ड नहीं मिलेगा लाभ
केंद्रीय योजनाएं जिनमें दिशा प्रोग्राम, इंस्पायर अवार्ड, इंस्पायर स्कॉलरशिप, इंस्पायर फेलोशिप, इंस्पायर इंटर्नशिप और इंस्पायर फैकल्टी के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा।

नई दिल्ली। देशभर में करीब-करीब सभी योजनाओं के लिए सरकार आधार कार्ड को जरूरी कर रही है। अब केंद्रीय साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने भी इस बाबत एक आदेश जारी किया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि केंद्रीय योजनाएं जिनमें दिशा प्रोग्राम, इंस्पायर अवार्ड, इंस्पायर स्कॉलरशिप, इंस्पायर फेलोशिप, इंस्पायर इंटर्नशिप और इंस्पायर फैकल्टी के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा।
इन तमाम योजनाओं के लिए 30 सितंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे। यदि किसी के पास आधार इंरोलमेंट नंबर नहीं होगा तो वह लाभार्थी नहीं बन पाएगा। इंस्पायर (इनोवेशन इन साइंस पर्सुएट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च) स्कॉलरशिप और दिशा (महिला वैज्ञानिकों के लिए) के लिए है। जुलाई 2016 में 1.3 मिलियन विद्यार्थियों ने इंस्पायर स्कीम से लाभ हासिल किया था।
इससे पहले उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कॉलरशिप के लिए सभी पात्र विद्यार्थियों को जल्द से जल्द अपने बैंक खातों को आधार नंबर से जोड़ने के आदेश दिए थे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आधार लिंकेज का ब्योरा भी तलब किया है। जिन स्कूली विद्यार्थियों ने अपने आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक नहीं किया है, उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि बंद हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications