रिटायरमेंट के बाद बोले जस्टिस जोसेफ- 12 जनवरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कोई अफसोस नहीं
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस कुरियन जोसेफ ने रिटायरमेंट के एक दिन बाद कहा कि 12 जनवरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर उन्हें कोई अफसोस नहीं हैं। 29 नवंबर को रिटायर होने के बाद जोसेफ ने कहा कि 12 जनवरी की विवादास्पद प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उन्हें कोई अफसोस नहीं है। आपको बता दें कि 12 जनवरी को जस्टिस जोसेफ ने सुप्रीम कोर्ट के तीन अन्य जजों के साथ मिलकर सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित कई मुद्दे सार्वजनिक तौर पर उठाए थे।

उन्होंने कहा कि उस प्रेंस कॉन्फ्रेंस के बाद भी सबकुछ ठीक नहीं है। यह एक संस्थागत संकट था और उसे ठीक होने में वक्त लगेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पारदर्शिता की शुरुआत हो गई है। हम उम्मीद करते हैं बहुत जल्द ही बदलाव देखने को मिलेंगे।
न्यायपालिका पर सरकार का दबाव को लेकर किए गए सवाल के जवाब में जस्टिस जोसेफ ने कहा कि जजों के न्यायिक अधिकार पर उन्होंने दवाब महसूस नहीं किया। लेकिन कई बार जजों की नियुक्ति, उनके ट्रांसफर से जुड़ी फाइलों को क्लियर करने में सरकार की ओर देरी होती है। आपको बता दें कि 29 नवंबर को जस्टिस जोसेफ कुरियन रिटायर हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications