Farmer Protest पर विदेशियों के नापाक बोल पर बोले अमित शाह- कोई दुष्‍प्रचार भारत की एकता को नहीं तोड़ सकता

नई दिल्‍ली। किसानों का आंदोलन खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। 70 दिनों से ज्‍यादा का समय गुजर चुका है लेकिन कृषि बिल को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान अभी भी दिल्‍ली की सीमाओं पर बैठे हुए हैं। इसे लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कोई भी प्रोपेगेंडा देश की एकता को नहीं तोड़ सकता। उन्‍होंने कहा कि सब लोग एकजुट होकर प्रगति की ओर बढ़ेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव के ट्वीट पर लिखा- कोई भी दुष्‍प्रचार भारत को ऊंचाइयों पर जाने से नहीं रोक सकता।

Farmer Protest पर विदेशियों के नापाक बोल पर बोले अमित शाह- कोई दुष्‍प्रचार भारत की एकता को नहीं तोड़ सकता

Recommended Video

    Farmer Protest के समर्थन में आईं Mia Khalifa, कहा- मैं किसानों के साथ | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर अब विदेशी हस्तियां भी टिप्‍पणी करने लगी हैं। हाल ही में पॉप स्‍टार रिहाना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किसान आंदोलन की एक खबर शेयर कर लिखा था- हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? रिहाना ने हैशटैग #FarmersProtest के साथ यह ट्वीट किया था। वहीं, पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने कहा था कि हम भारत में किसानों के प्रदर्शन में एकजुटता से खड़े हैं। इन ट्वीट्स को लेकर विदेश मंत्रालय ने सख्‍ती दिखाई और इस हरकत को गैरजिम्‍मेदाराना बताया। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि प्रदर्शन को लेकर जल्‍दीबाजी में कमेंट करने से पहले सच्‍चाई की जांच करनी चाहिए।

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर हैशटैग और सनसनीखेज टिप्पणियों की ललक न तो सही है और न ही जिम्मेदाराना है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि कुछ स्‍वार्थी समूह आंदोलन पर अपना एजेंडा थोपने का प्रयास कर रही हैं और संसद में पूरी चर्चा के बाद पारित कृषि सुधारों के बारे में देश के कुछ हिस्सों में किसानों के बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+