कोरोना के बढ़ते केसों के बीच लॉकडाउन लगाने पर सीएम केजरीवाल का बड़ा बयान

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के बीच लॉकडाउन को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है...

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अपने दफ्तर में सर्वदलीय बैठक बैठक बुलाई। इस बैठक में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी और आम आदमी पार्टी की तरफ से शामिल हुए संजय सिंह ने कोरोना वायरस को लेकर अहम प्रस्ताव रखे। इस बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन लगाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal ने बताया, Delhi में फिर से Lockdown लगेगा या नहीं | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी
    लॉकडाउन लगाने पर दिया ये बयान

    लॉकडाउन लगाने पर दिया ये बयान

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बयान जारी करते हुए कहा, 'कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या दिल्ली में एक और लॉकडाउन लगाने की योजना बनाई जा रही है? मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसी कोई योजना नहीं है।' इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने सभी निजी और सरकारी लैब को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि वो कोरोना वायरस के टेस्ट को लेकर अपने स्टाफ की संख्या और टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाएं। आदेश के मुताबिक दिल्ली की सभी निजी लैब से कहा गया है कि कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट 48 घंटों के भीतर दें।

    दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस का संक्रमण

    दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस का संक्रमण

    आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैला है। रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 2,224 नए मामले सामने आए, जो अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 41,182 हो गई है। वहीं, दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के कारण 56 लोगों की मौत हुई और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1327 हो गया। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गृह मंत्री अमित शाह की बैठक भी हुई।

    टेस्टिंग को बढाकर किया जाएगा तीन गुना

    टेस्टिंग को बढाकर किया जाएगा तीन गुना

    इस बैठक के बाद केंद्र सरकार ने राजधानी में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए तुरंत 500 रेलवे कोच दिल्ली को देने का फैसला लिया। फैसले के तहत सोमवार से आनंद विहार रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर कोरोना वायरस के लिए तैयार रेलवे आइसोलेशन कोचों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना की टेस्टिंग को बढ़ाकर दो गुना किया जायेगा और 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढाकर तीन गुना कर दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+