ऑस्कर के लिए भेजी गई आधिकारिक एंट्री 'गली ब्वॉय' का क्या हुआ, ये फिल्में हुईं TOP 10 में शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' 92वें ऑस्कर अवॉर्ड की रेस से बाहर हो गई है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'गली ब्वॉय' टॉप 10 फिल्मों में अपनी जगह नहीं बना पाई और रेस से बाहर हो गई। 'गली ब्वॉय' बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में भारत की आधिकारिक एंट्री थी। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सितंबर में इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि, अब फिल्म ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है।

92वें ऑस्कर अवॉर्ड से बाहर हुई रणवीर-आलिया की 'गली ब्वॉय'

92वें ऑस्कर अवॉर्ड से बाहर हुई रणवीर-आलिया की 'गली ब्वॉय'

द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर उन फिल्मों कि लिस्ट शेयर की है जिन्हें टॉप 10 में शॉर्ट लिस्ट किया गया। इस लिस्ट में भारत की तरफ से भेजी गई 'गली ब्वॉय' का नाम शामिल नहीं है, ऐसे में 'गली ब्वॉय' ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई। इस श्रेणी में 91 फिल्मों का चयन किया गया था।

टॉप 10 में भी शॉर्टलिस्ट नहीं हुई 'गली ब्वॉय'

टॉप 10 में भी शॉर्टलिस्ट नहीं हुई 'गली ब्वॉय'

फिलहाल फिल्म 'गली ब्वॉय' के रेस से बाहर होने के बाद देशवासियों की एक बार फिर ऑस्कर जीतने की उम्मीद टूट गई। इससे पहले आखिरी बार 2001 में आशुतोष गोवरिकर की फिल्म 'लगान ने टॉप 5 फिल्मों में जगह बनाई थी। इससे पहले 1958 में 'मदर इंडिया' और 1989 में 'सलाम बॉम्बे' ने टॉप 5 फिल्मों में जगह बनाई थी। हालांकि, ऑस्कर जीतने में कोई भी सफल नहीं हो सकी थी।

टॉप 10 में शामिल हुईं ये फिल्में

टॉप 10 में शामिल हुईं ये फिल्में

ऑस्कर 2020 के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में जो टॉप 10 फिल्में शॉर्टलिस्ट हुई हैं, वो इस प्रकार हैं...
द पेंटेड बर्ड (चेक रिपब्लिक)
ट्रूथ एंड जस्टिस (एस्टोनिया)
लेस माइजरेबल्स (फ्रांस)
दोज हू रिमेंड (हंगरी)
हनीलैंड (नॉर्थ मेकडोनिया)
कॉरपस क्रिस्टी (पोलैंड)
बीनपोल (रसिया)
अटलांटिक्स (सेनेगल)
पैरासाइट (साउथ कोरिया)
पेन एंड ग्लोरी (स्पेन)

बता दें कि द एकेडमी के 92वें पुरस्कार के लिए नामांकनों का ऐलान 13 जनवरी 2020 को किया जाएगा। पुरस्कार समारोह का आयोजन नौ फरवरी, 2020 को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में हॉलीवुड एंड हाइलैंड सेंटर में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:- हैदराबाद एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ को लगी सबसे ज्यादा गोलियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+