'भगवान से किसी की तुलना नहीं की जा सकती', श्री राम से राहुल गांधी की तुलना करने पर सलमान खुर्शीद ने किया खंडन
केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने इसका खंडन करते हुए कहा कि ईश्वर से किसी की तुलना नहीं की जा सकती है। लेकिन मैं उन लोगों की सराहना करता हूं जो भगवान के रास्ते पर चलते हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। यात्रा कई राज्यों तक पहुंच गई है। इस बीच कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना श्री राम से कर दी है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की 'खड़ाउ' बहुत दूर तक जाती है। कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत खड़ाऊ लेकर जगह-जगह जाते हैं। ऐसे ही हमने यूपी में खड़ाऊ चलाया है। अब खड़ाऊ यूपी पहुंच गया है, राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे।
क्या हम उसकी प्रशंसा नहीं कर सकते?
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने इसका खंडन करते हुए कहा कि ईश्वर से किसी की तुलना नहीं की जा सकती है। लेकिन मैं उन लोगों की सराहना करता हूं जो भगवान के रास्ते पर चलते हैं। अगर कोई अच्छे काम के लिए तपस्या करता है, अगर हम किसी के व्यवहार में 'मर्यादा पुरुषोत्तम' देखते हैं, तो क्या हम उसकी प्रशंसा नहीं कर सकते?
'भाजपा को कुछ करना नहीं है'
श्रीराम से राहुल गांधाी की तुलना पर बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास करने के लिए कुछ नहीं है, वे यात्रा पर टिप्पणी करते रहते हैं। 2 कदम ही चल पाते तो समझ पाते कि इस तरह चलने में कितनी हिम्मत लगती है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा लोनी से प्रवेश करेगी और बागपत की ओर जाएगी। भाजपा को कुछ करना नहीं है, यात्रा पर टिप्पणी करती रहती है।
यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: ' वो तो राम हैं, खड़ाऊ यूपी पहुंच गई...' सलमान खुर्शीद के बयान पर भड़की भाजपा












Click it and Unblock the Notifications