कोरोना से जंग जीत रहा न्यूजीलैंड, अब सामने नहीं आ रहे नए मामले

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल गया है। अब तक 35 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका, जापान, फ्रांस, रूस जैसे शक्तिशाली देशों का कोरोना वायरस की वजह से बुरा हाल हो रखा है। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका जताई जा रही है। इस सब के बीच सोमवार का दिन न्यूजीलैंड के लिए राहत भरी खबर लेकर आया। जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आए हैं।

 26 मार्च से लागू था लॉकडाउन

26 मार्च से लागू था लॉकडाउन

न्यूजीलैंड में 26 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। जिसके बाद 19 मार्च को न्यूजीलैंड ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया। फिर 26 मार्च को वहां पर लॉकडाउन लागू किया गया। इस लॉकडाउन से हालात काफी हद तक काबू में आए। जिस वजह से वहां मरीजों की संख्या 1,487 ही रही। इसमें से 20 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1276 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। सोमवार को पहली बार ऐसा हुआ जब न्यूजीलैंड में कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला। ऐसे ही हालात रहे तो जल्द ही न्यूजीलैंड कोरोना मुक्त हो जाएगा। पिछले हफ्ते वहां पर लॉकडाउन में ढील दी गई थी। हालांकि अभी भी किसी आयोजन में 10 से ज्यादा लोग नहीं इकट्ठा हो सकते हैं। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि अगले हफ्ते उनका देश लेवल 2 में पहुंच जाएगा। जिसके बाद लोगों को और छूट मिलेगी। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य महानिदेशक एशले ब्लूमफील्ड मुताबिक कोरोना के कम होते आंकडे़ उत्साह बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वायरस फिर से अटैक कर सकता है, ऐसे में सभी को सतर्कता बरतनी चाहिए।

'हमने कोरोना से जंग जीत ली'

'हमने कोरोना से जंग जीत ली'

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि उनके देश ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने की इजाजत दे दी थी। अर्डर्न ने ऐलान किया है कि, 'न्यूजीलैंड में प्रकोप बहुत ज्यादा नहीं है और कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है।.........हम ने जंग जीत ली है।'

35 लाख से ज्यादा मामले

35 लाख से ज्यादा मामले

दुनियाभर में अब तक 35,63,689 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। जिसमें से 2,48,146 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 11,53,253 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अमेरिका कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां अब तक 1,188,122 मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना की वजह से अमेरिका में 68 हजार लोगों की जान गई है। इसके अलावा इटली में 28,884, इंग्लैंड में 28,446, स्पेन में 25,264, फ्रांस में 24,894, बेल्जियम में 7844, जर्मनी में 6866 और ईरान में 6203 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+