अब वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके पर्यटक जा सकते हैं गोवा, नहीं दिखानी होगी RTPCR की निगेटिव रिपोर्ट

नई दिल्ली, 01 सितंबर। गोवा घूमने जाने वालों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब जो लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं उन्हें गोवा आने के बाद आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं है। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि प्रदेश में उन लोगों को बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के आने की अनुमति होगी जिन्होंने दोनों डोज लगवा ली है। लेकिन यह छूट पर्यटकों के लिए नहीं थी। लेकिन अब कोर्ट ने दूसरे प्रदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह छूट दे दी है। यानि जो भी पर्यटक गोवा आते हैं और उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है तो उन्हें आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं है।

Recommended Video

    Goa Giudelines: Fully Vaccinated पर्यटकों को नहीं दिखानी होगी RTPCR रिपोर्ट | वनइंडिया हिंदी
    goa

    इसे पहले जुलाई माह में कोर्ट के आदेश के अनुसार उस व्यक्ति को पूरी तरह से वैक्सिनेटेड माना जाएगा जिसने कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के बाद अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। लिहाजा ऐसे लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं है। लेकिन पर्यटकों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य था। अब 30 अगस्त के अपने फैसले में कोर्ट ने अपने आदेश में बदलाव करते हुए पूरी तरह से वैक्सिनेटेड लोगों को बिना निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट के गोव आने की अनुमति दे दी है।

    साउथ गोवा एडवोकेट असोसिएशन के वकील निखिल पई ने कहा कि राज्य सरकार की याचिका को हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और कोरोना की दूसरी वैक्सीन लगवाने के 14 दिन बाद कोई भी गोवा आ सकता है और उ्हें आरटीपीसीआर या फिर रैपिड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि दो साल से ऊपर की उम्र वाले बच्चों को निगेटिव पीसीआर रिपोर्ट दिखाना होगा। बता दें कि गोवा सरकार ने 6 सितंबर तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+