हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब दो घंटे से कम समय वाली उड़ानों में नहीं मिलेगा खाना

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेज रफ्तार से बढ़ रही है। जिस वजह से सरकार नए-नए प्रतिबंध लागू करने में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी नई गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके तहत अब यात्रियों को फ्लाइट में खाना सर्व नहीं किया जाएगा। इससे पहले जब कोरोना की पहली लहर आई थी, तो भी इसी तरह के नियम फ्लाइट्स में लागू किए गए थे।

Recommended Video

    Corona Crisis: Modi Govt. का फैसला, 2 घंटे से कम की Flight में अब नहीं मिलेगा खाना | वनइंडिया हिंदी
    corona

    मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक घरेलू उड़ानें जो दो घंटे से कम रहेंगी, उसमें किसी तरह का खाना सर्व नहीं होगा। इस फैसले के पीछे कोरोना के नए स्ट्रेन का हवाला दिया गया है। वहीं पहले की ही तरह यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही एयरपोर्ट पर सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस नियम के अलावा कई राज्यों ने एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर रखी है।

    रोजाना 1.5 लाख से ज्यादा मरीज
    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1,68,912 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,35,27,717 हो गई है। वहीं 904 नई मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,70,179 पहुंच गया है। हालांकि देश में अब तक 10,45,28,565 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+