ICJ के फैसले के बाद भी कुलभूषण जाधव पर खत्म नहीं हुई भारत की मुश्किल,पाक ने नहीं दी कोई जानकारी
यूं तो ICJ ने पाकिस्तान से कहा है कि वो जाधव की मुलाकात कराए लेकिन ना तो पाकिस्तान वही कराने कीदिशा में काम कर रहा है ना ही भारत की ओर से मांगी गई जानकारी उपलब्ध करा रहा है।
नई दिल्ली। कुलभूषण जाधव के मामले में भारत सरकार को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) से थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन अभी भी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।
पाकिस्तान ने अभी तक कुलभूषण के स्वास्थ्य और स्थिति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।
गौरतलब है कि गुरुवार को ICJ ने 46 वर्षीय कुलभूषण जाधव की फांसी पर अगले फैसले तक के लिए रोक लगा दी है जिसे बीते महीने पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी।
पाकिस्तानी मिलिट्री कोर्ट ने जाधव को जासूसी और विनाशकारी गतिविधियां करने का आरोप लगाया था। बीते एक साल से सेवानिवृत भारतीय नौसेना के अधिकारी जाधन पाकिस्तान की हिरासत में हैं।

जब मामला पहुंचा ICJ
सरकारी सूत्रों के अनुसार जब मामला ICJ पहुंच गया तो यह पाकिस्तान का कर्तव्य है वो कुलभूषण जाधव की यथास्थिति से अवगत कराए।
इसी मसले पर यह पूछे जाने पर कि फिलहाल पाकिस्तान में जाधव की लोकेशन क्या है पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहाकि फिलहाल पाकिस्तान जाधव की हालात या उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। यह चिंता का विषय है।
बीते महीने भारत ने पाकिस्तान से जाधव की मेडिकल रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन वह भी उपलब्ध नहीं कराया गया था।
गोपाल ने यह भी कहा कि वह अपील जो जाधव की मां ने इस्लामाबाद भेजी थी, उस पर क्या एक्शन हुआ इसकी भी जानकारी नहीं है। पाकिस्तान दावा करता है कि उसके सुरक्षा बलों ने पिछले साल 3 मार्च को बलूचिस्तान प्रांत से जाधव को ईरान से प्रवेश के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications