दुनिया के टॉप 100 में कोई भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं
नयी दिल्ली। भारत के किसी भी यूनिवर्सिटी को दुनिया के टॉप 100 यूनिवर्सिटीज की सूची में जगह नहीं मिली हैं। यानी की भारत का कोई भी यूनिवर्सिटी इस रैंकिंग में अपना स्थान बना पाने में कामयाब नहीं हो पाया है। टाइम्स हाइयर एजुकेशन द्वारा तैयार की गई इस सूची में भारत के किसी भी संस्थान को जगह नहीं मिली है।

साल 2015 की इस रैकिंग में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को पहला स्थान मिला है, जबकि कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को दूसरा और तीसरा। वहीं ब्राजील, रूस और चीन के एक-एक विश्वविद्यालय भी इस सूची में हैं, लेकिन भारत इस में अपना स्थान नहीं बना पाया।
भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आईआईटी और आईआईएम भी इस सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से भारत में ब्रेन ड्रेन बड़ी समस्या बन चुकी है। भारतीय छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश चले जाते हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी अपने अभिभाषण में इस बात पर अफसोस जता चुके हैं कि भारत की कोई यूनिवर्सिटी टॉप पर जगह नहीं बना पा रही है।












Click it and Unblock the Notifications