Kabul Blast में किसी भी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं

नई दिल्ली, 27 अगस्त। अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुए दो बड़े बम धमाकों में तकरीबन 60 लोगों की जान चली गई है। लेकिन जो रिपोर्ट सामने आई है उसमे कहा गया है कि इस हमले में सभी भारतीय सुरक्षित हैं और किसी भी भारतीय नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में तकरीबन 60 लोगों की जान गई है जिसमे 13 अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। हमले में 120 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। गुरुवार को इस आतंकी हमले से पहले अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन समेत कई देशों ने इस हमले को लेकर चेताया था और अपने नागरिकों को काबुल एयरपोर्ट से दूर रहने को कहा था।

Recommended Video

    Kabul Blast Update: अब तक 100 लोगों की मौत, America ने जारी किया हमले का नया अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    kabul

    काबुल में हुए इस हमले की भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी आलोचना की है। विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि भारत काबुल में बम ब्लास्ट की कड़ी निंदा करता है। हम इस आतंकी हमले में मारे गए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर करते हैं। इस हमले ने एक बार फिर से इस बात को दुनिया के सामने रखा है कि जो आतंक को पनाह देते हैं उनके खिलाफ दुनिया को एकजुट होने की जरूरत है। इस आतंकी हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमलावरों को हम भूलेंगे नहीं और ना ही माफ करेंगे उन्हें ढूंढकर मार गिराएंगे।

    काबुल में तालिबान के नियंत्रण के बाद बड़ी संख्या में लोग देश छोड़ देना चाहते हैं यही वजह है कि लोग काफी तादात में काबुल एयरपोर्ट पर जमा हो रहे हैं। इस बीच जिस तरह से गुरुवार को आतंकी हमला हुआ उसने दर्जनों लोगों की जान ले ली। एयरपोर्ट के करीब इंतजार कर रहे एक अफगान नागरि ने बताया कि एयरपोर्ट के भीतर जाने के लिए इंतजार कर रहे लोगों के बीच एकदम से धमाका हुआ। जिसमे कई लोग मारे गए जबकि काफी लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना खतरनाक था कि कुछ लोगों के शरीर के अंग तक ही अलग हो गए।

    कई देशों ने अपने नागरिकों से अपील की थी कि वह एयरपोर्ट के पास ना जाए। एयरपोर्ट के पास फिदायीन हमले की भी आशंका जताई गई थी। लेकिन इस अलर्ट के कुछ घंटों बाद ही एयरपोर्ट के पास विस्फोट हो गया। पिछले हफ्ते भी काबुल एयरपोर्ट से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई थी, जिसमे देखा जा सकता था कि लोग फ्लाइट के पहिए से खुद को बांधकर देश छोड़ने को मजबूर थे, लेकिन इस दौरान कई लोग हवा में प्लेन से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+