आलोचनाओं से घिरे IMD ने कहा-'कोई भी अनुमान 100 प्रतिशत सटीक नहीं हो सकता'

नई दिल्ली, 05 जुलाई। मानसून की स्पीड को पहले बहुत तेज बताने वाले आईएमडी ने अब कहा है कि पछुआ हवाओं की वजह से साउथ-वेस्ट मानसून की चाल धीमे हो गई है, जिसकी वजह से मानसून दिल्ली, हरियाणा में लेट हो गया है, जिसके बाद लोगों ने मौसम विभाग की आलोचना करनी शुरू कर दी है, जिसपर जवाब देते हुए अब आईएमडी ने कहा है कि 'कोई भी अनुमान 100 प्रतिशत सटीक नहीं होता है।'

'कोई भी अनुमान 100 प्रतिशत सटीक नहीं हो सकता'

'कोई भी अनुमान 100 प्रतिशत सटीक नहीं हो सकता'

इस बारे में बात करते हुए आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि विभाग मानसून की 'अप्रत्याशित' प्रकृति केवल 55-60 प्रतिशत बता सकता है, यहां तक ​​​​कि सर्वोत्तम तकनीक और पूर्वानुमान मॉडल के साथ भी इसे सटीक नहीं कहा जा सकता है।

'मौसम की गतिविधियां हर पल बदलती है'

महापात्र ने आगे कहा कि मानसून ही क्या मौसम की गतिविधियां हर पल बदलती है, ऐसे में कयास लगाए जाते हैं और कोई भी कयास पूरी तरह से सत्य नहीं होता है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के पूर्वानुमान में 80 प्रतिशत सही होने की गुजांइश होती है तो वहीं 5 दिन के पूर्वानुमान में 60 प्रतिशत सही होने की गुंजाइश होती है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने दिया Alert | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में मानसून हुआ लेट

    दिल्ली में मानसून हुआ लेट

    आपको बता दें कि मौसम विभाग ने कहा है कि 7-8 जुलाई से पहले दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में मानसून नहीं पहुंच सकता है। जिसके कारण यहां के लोगों को गर्मी और उमस झेलनी पड़ रही है,दिल्ली-समेत कई राज्यों से पश्चिमी विक्षोभ दूर हो गया है, ऐसे में राजधानी में मानसून की एंट्री 7-8 जुलाई से पहले नहीं हो सकती है।

    तेज आंधी और भारी बारिश के आसार

    तेज आंधी और भारी बारिश के आसार

    फिलहाल मौसम विभाग ने जहां दिल्ली का ये हाल बयां किया है वहीं उसने साउथ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि कर्नाटक में 5 जुलाई से लेकर 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है, उसके मुताबिक दक्षिण से लेकर आज बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज आंधी और भारी बारिश के आसार हैं।

    अगले 24 घंटों में बरसेंगे बादल

    अगले 24 घंटों में बरसेंगे बादल

    भारतीय मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान करनाल, पानीपत (हरियाणा) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश संभव है, हालांकि भारत में अभी कई हिस्सों में अभी मानसून नहीं आया है लेकिन 1 से 20 जून के बीच देश में 41 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+