EDITOR'S PICK: अविश्वास प्रस्ताव के ये 7 चुनिंदा भाषण गंभीरता से सुने जाने चाहिए
नई दिल्ली। देश की संसद वो जगह है, जहां पर चर्चा और बहस का स्तर ऐसा होना चाहिए जो लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करे। जो मुद्दे या विषय हमारे निर्वाचित जनप्रतिनिधि उठाएं, उनमें समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान की बात हो। विकास की नई ऊंचाइयां छूने की नीतियों पर चर्चा हो तो गरीब से गरीब के मूलभूत अधिकारों की सुरक्षा की बात हो। सामाजिक ताने-बाने, सौहार्द को ना केवल बरकरार रखने बल्कि उसे बढ़ाने के प्रयासों पर भी चर्चा हो। लेकिन पिछले कुछ सालों में संसद का मतलब हंगामा हो गया है।

शुक्रवार को ये बड़ा सुखद अनुभव रहा कि कई हंगामेदार सत्रों के बाद मॉनसून सत्र की शुरुआत में ही अविश्वास प्रस्ताव के बहाने देश की जनता ने अपने जनप्रतिनिधियों को सुना। देश की जनता बिल्कुल ऐसा ही चाहती है कि उनके जनप्रतिनिधि उनके और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की बात पर संसद में चर्चा करें, उस पर बहस करें और जो लोग सत्ता में हैं उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करें। सत्ता में बैठे लोगों की भी उतनी ही जिम्मेदारी बनती है कि वो विपक्ष और अपनी पार्टी के जनप्रतिनिधियों की तरफ से उठाए गए जनहित और देशहित के मुद्दों को गंभीरता से लें और अगर इसमें कुछ चूक हुई है तो उसे ठीक करने की कोशिश करें। लेकिन संसद में ऐसी बहसें और चर्चा अब कम ही देखने को मिलती हैं। हंगामा-हंगामा और लगातार शोर-शराबे के बीच सत्र खत्म हो जाता है। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के बहाने ही सही लोगों ने बहुत अर्से बाद अपने सांसदों को सार्थक चर्चा करते सुना। जनता उन्हें लगातार ऐसा करते हुए ही देखना चाहती है।
अविश्वास प्रस्ताव के दौरान दिए गए भाषणों की गुणवत्ता की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस दिन के दो बड़े स्वभाविक किरदार थे लेकिन दोनों के भाषणों में भी केवल चुनावी राजनीति की झलक दिखाई दी। राहुल गांधी ने बिना तथ्यों के सरकार पर आरोप लगाए तो प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने पारंपरिक चुनावी अंदाज में उनका जवाब दिया। 12 घंटे की पूरी इस बहस के बीच हमने सात ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुना जिनके भाषणों में ना केवल विषयों की पकड़ थी, बल्कि उन्होंने तथ्यों पर पूरी तैयारी की थी। इन नेताओं ने अपनी सहज और स्वभाविक शैली से अपने भाषणों को और भी प्रभावी बना दिया। इन नेताओं ने अपने भाषण में देश के सामाजिक-राजनीतिक और आर्थिक हालात पर जो तथ्य पेश किए, उन्हें गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
1. मोहम्मद सलीम (सीपीआई-एम)
2. राममोहन नायडू (टीडीपी)
3. भगवंत मान (आप)
4. जयप्रकाश यादव (आरजेडी)
5. राकेश सिंह (भाजपा)
6. अनुप्रिया पटेल (अपना दल)
7. प्रेमसिंह चंदूमाजरा (अकाली दल)
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications