लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने याद दिलाई जयललिता के साथ हुई घटना, जब तमिलनाडु विधानसभा में खींची गई थीं साड़ी
Nirmala Sitharama Lok Sabha Speech: केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर गुरुवार को चर्चा के आखिरी दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब देते हुए कांग्रेस को जमकर घेरा।
लोकसभा में एक तरफ जहां वित्त मंत्री ने यूपीए के कार्यकाल में बैंकों की खराब हालतों का जिक्र किया तो दूसरी तरफ महिला अत्याचरों की देशभर में हो रही घटनाओं पर भी जबाव दिया।

तमिलनाडु की घटना का जिक्र
संसद में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, "मणिपुर, दिल्ली, राजस्थान कहीं भी हो, महिलाओं की पीड़ा को गंभीरता से लेना होगा। कोई राजनीति नहीं करनी चाहिए। लेकिन मैं इस पूरे सदन को 25 मार्च 1989 को तमिलनाडु विधानसभा में हुई एक घटना की याद दिलाना चाहती हूं, तब तमिलनाडु में विधानसभा में जयललिता की साड़ी खींची गई थी।"
वित्त मंत्री ने डीएमके को घेरा
उन्होंने आगे बताया, "तब वह एलओपी थी, सीएम नहीं बनी थीं। वे उस समय एलओपी थीं। वहां बैठे DMK सदस्यों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन पर हंसे...क्या DMK जयललिता को भूल गई है? तुमने उनकी साड़ी खींची, तुमने उनको अपमानित किया। उस दिन जयललिता ने शपथ ली कि जब तक वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी, सदन में कभी नहीं आएंगी। दो साल बाद वे (जयललिता) तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में लौटीं।"
बैंकों की स्थिति में सुधार
इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में बैंकों की हालत खराब थी, आज वे मजबूत स्थिति में हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि साल 2014 से पीएम मोदी ने हमारी पॉलिसी को इतना सुधारा कि जिसकी वजह से कोविड संकट को पार करते हुए भी रिकवरी के रास्ते में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।
'आपका फैलाया रायता हम साफ कर रहे हैं'
उन्होंने लोकसभा में कहा, " हमने महसूस किया है कि बैंकिंग क्षेत्र को स्वस्थ रहने की जरूरत है और इसलिए हमने कई कदम उठाए हैं। बैंक राजनीतिक हस्तक्षेप के बिना काम करने में सक्षम हैं, वे पेशेवर ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। बैंकों में फैलाया हुआ आपका रायता हम साफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications