भाजपा ने सुषमा स्वराज की बहन को टिकट नहीं दिया
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। पितृपक्ष के पहले दिन भाजपा ने हरिय़ाणा विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

इसमें जी मीडिया के प्रमुख सुभाष चंद्रा और सुषमा स्वारज की बहन को भी टिकट नहीं मिला है। भाजपा ने 9 दल-बदलुओं, 7 महिलाओं, 11 युवा चेहरों को टिकट दिए।
बीरेन्द्र सिंह की पत्नी को टिकट
कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता को उचाना कलां से टिकट मिला है। प्रेमलता एआईसीसी सदस्य थीं। उधर, केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बहन वंदना शर्मा का नाम पहली सूची में नहीं है।
वे सफीदों से चुनाव लड़ना चाह रही हैं। हिसार से टिकट चाह रहे जी समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को भी टिकट नहीं दिया गया है। दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद ये सूची जारी की गई।
इस बीच, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा को केंद्रीय चुनाव समिति का सचिव नियुक्त किया है। उन्हें अनंत कुमार की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications